Morning Astro Tips: सुबह उठते ही हर व्यक्ति को करने चाहिए ये 3 काम, मां लक्ष्मी भर देंगी रुपयों से तिजोरी

ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसी बातें बताई गई है, जिन्हें जीवन में अपनाने से धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद व्यक्ति को प्राप्त होता है। हिंदू धर्म शास्त्रों में सुबह के स

By :  Desk
Updated On 2024-06-12 15:44:00 IST
सुबह का समय सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है।

Morning Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसी बातें बताई गई है, जिन्हें जीवन में अपनाने से धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद व्यक्ति को प्राप्त होता है। हिंदू धर्म शास्त्रों में सुबह के समय को विशेष महत्वपूर्ण बताया गया है। कहा गया है कि सुबह का समय सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है। यही वजह है अधिकांश कार्य जो संभव हो, उन्हें सुबह के समय में कर लेने से वह जल्दी और सफलतापूर्वक पूरे होते है। यहां हम आपको कुछ ऐसे कार्य बता रहे है, जिन्हें सुबह के समय करने से व्यक्ति को जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धार्मिक कथनों के अनुसार ऐसा करने से धन लाभ की संभावना प्रबल होती है। 

सुबह उठने का सही समय 
(Subha Uthne Ka Sahi Samay) 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुबह के समय जल्दी उठकर ईश्वर की भक्ति करने से मन प्रसन्न रहता है। साथ ही पूरा दिन अच्छा निकलने की प्रबल संभावना रहती है। इसलिए हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि, व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। इसका समय सुबह 4 बजे से सुबह 5:30 तक का होता है। इस मुहूर्त में उठकर स्नान आदि क्रियाओं से निवृत्त होकर ईश्वर की आराधना करें। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। 

सुबह करें इस मंत्र का जाप 
(Subha Ka Mantra) 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुबह के समय बिस्तर पर से उठते ही अपनी हथेलियों के दर्शन करें। साथ ही इस मंत्र का जाप करें। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, हथेलियों के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में मां सरस्वती और मूल भाग में भगवान विष्णु वास करते है। मंत्र नीचे दिया गया है - 

कराग्रे वसति लक्ष्मीः,कर मध्ये सरस्वती।

करमूले तू ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्।।' 

सुबह के समय रोजाना करें ये काम
(Subha Rojana Karne Vala Kaam) 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति को सुबह के समय ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहाने के पानी में गंगाजल की बूंदे मिलानी चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार में वास कर रही नेगेटिव ऊर्जा ख़त्म होती है। साथ ही सकारात्मकता के साथ मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि की बढ़ोतरी होती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News