Shukra Gochar 2024: इन 3 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, 7 जुलाई से होंगे चमत्कारी परिवर्तन

दैत्य गुरु शुक्र अभी मिथुन राशि में गोचर कर रहे है। इसके बाद वह 7 जुलाई 2024 रविवार को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यहां वे 30 जुलाई तक रहेंगे। कर्क राशि में शुक्र का मिल

By :  Desk
Updated On 2024-07-02 21:43:00 IST
दैत्य गुरु शुक्र 7 जुलाई 2024 रविवार को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

Shukra Gochar 2024: दैत्य गुरु शुक्र भौतिक सुखों और ऐश्वर्य के दाता है। पंचांग के अनुसार वह अभी मिथुन राशि में गोचर कर रहे है। इसके बाद वह 7 जुलाई 2024 रविवार को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यहां वे 30 जुलाई तक रहेंगे। कर्क राशि में शुक्र का मिलन बुध से होगा, जो पहले से यहां विराजित है। कर्क चंद्रमा की राशि है। ऐसे में शुक्र का कर्क राशि में चंद्रमा और बुध से मिलन होगा, जिसके प्रभाव से राशिचक्र की 3 राशियों की किस्मत खुलेगी। 

मेष राशिफल -शुक्र गोचर 2024 
(Mesh Rashifal Shukra Gochar) 

शुक्र के कर्क राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों को लाभ होगा। इन जातकों की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा यदि घर के सदस्यों से साथ कोई अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। मां की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े जातकों को धन लाभ बेहतर मिलेगा। 

कर्क राशिफल -शुक्र गोचर 2024 
(Kark Rashifal Shukra Gochar)

शुक्र के राशि परिवर्तन का लाभ कर्क राशि के जातकों को मिलने जा रहा है। इन जातकों के व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। परिवार से जुड़े धार्मिक और मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। नौकरी में वेतन वृद्धि और प्रमोशन मिल सकता है। आपकी वाणी प्रभावशाली बनी रहेगी। 
 
तुला राशिफल -शुक्र गोचर 2024 
(Tula Rashifal Shukra Gochar) 

शुक्र का राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए फलदायी रहने वाला है। इस राशि के स्वामी शुक्र ही है, ऐसे में इन जातकों को नौकरी और कारोबार दोनों में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी मिलने की संभावना है। साथ ही कारोबारी जातकों को व्यापार बढ़ाने का प्रयास सफल होने वाला है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News