November 2024 Grah Gochar: इन 5 राशियों की किस्मत बदल देगा नवंबर महीना, 'शनिदेव' भी देंगे साथ

नवंबर के महीने में न्‍याय के देवता यानी कर्मफलदेवता शनिदेव समेत कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार, नवंबर के पहले हफ्ते में शुक्र ग्रह धनु राशि

By :  Desk
Updated On 2024-10-24 06:12:00 IST
नवंबर के महीने में न्‍शनिदेव समेत कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है।

November 2024 Grah Gochar: नवंबर के महीने में न्‍याय के देवता यानी कर्मफलदेवता शनिदेव समेत कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार, नवंबर के पहले हफ्ते में शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 15 नवंबर 2024 को शनि स्वयं की राशि कुंभ में मार्गी होंगे। अगले ही दिन 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात  26 नवंबर को बुध गोचर होगा। ये सभी परिवर्तन 5 राशियों का भाग्य उदय करने वाले है। 

वृषभ राशिफल -नवंबर 2024 ग्रह गोचर

वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना काफी अच्छा रहने वाला है। इन जातकों को आर्थिक मजबूती मिलने से ये प्रसन्न रहेंगे। नई नौकरी की तलाश भी इसी महीने में पूरी हो सकती है। कारोबारी जातकों को अच्छा-ख़ासा मुनाफा प्राप्त होगा। सेहत में भी सुधार होगा और परेशानियां दूर होंगी। 

कर्क राशिफल -नवंबर 2024 ग्रह गोचर

नवंबर का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। इन जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आदर की प्राप्ति होगी। साथ ही लंबे समय से रुके हुए कार्य भी पूरे होते दिखाई देंगे। करियर में तरक्की के नए योग बनेंगे। तरक्की को परिवार के साथ साझा करने में सफल रहेंगे। 

तुला राशिफल -नवंबर 2024 ग्रह गोचर

कई ग्रहों के चाल परिवर्तन के शुभ प्रभाव से तुला राशि के जातकों को आनंद मिलेगा। इन जातकों को नौकरी के लिए दिए गए अधिकांश इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन की इच्छा शीघ्र पूरी होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। 

वृश्चिक राशिफल -नवंबर 2024 ग्रह गोचर

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना शुभ परिणामों से भरा रहेगा। इन जातकों को नौकरी और कारोबार  ..दोनों ही जगह किस्मत का साथ मिलेगा। ये जातक सभी त्योहारों को परिवार के साथ ख़ुशी-ख़ुशी मनाने में सफल रहेंगे। यात्रा के कई योग निर्मित होंगे। 

कुंभ राशिफल -नवंबर 2024 ग्रह गोचर

कुंभ राशि के जातकों का नवंबर महीना गोल्डन पीरियड की शुरुआत होगा। इन जातकों को करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। लंबे समय से जिस फैसले पर अटके हुए थे  ..वह अब सॉल्व होगा। सफलता के नए दौर में आपको कई नई चीजों का अनुभव लेने का अवसर मिलेगा। नया व्यापार शुरू कर सकते है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News