Kartik Purnima 2024: कब हैं कार्तिक पूर्णिमा? नोट करें शुभ मुहूर्त और जानें 3 दुर्लभ संयोगों के बारे में

कार्तिक पूर्णिमा का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना गया है। इस दिन चंद्रमा पूरी तरह प्रकाशमान होकर रात्रि में भी उजाला करते है। इसी कारण कार्तिक पूर्णिमा के दिन को

By :  Desk
Updated On 2024-11-13 07:00:00 IST
इस दिन चंद्रमा पूरी तरह प्रकाशमान होकर रात्रि में भी उजाला करते है।

Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना गया है। इस दिन चंद्रमा पूरी तरह प्रकाशमान होकर रात्रि में भी उजाला करते है। इसी कारण कार्तिक पूर्णिमा के दिन को 'प्रकाश पर्व' के नाम से भी पहचाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करने का विधान है। मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन पवित्र नदी के जल में नहाने से व्यक्ति को कई गुना पुण्य की प्राप्ति होती है और मरणोपरांत मोक्ष मिलता है। 

कार्तिक पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त
(Kartik Purnima Shubh Muhurt) 

पंचांग के मुताबिक, इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा की शुरुआत 15 नवंबर 2024, शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 16 नवंबर 2024, शनिवार की सुबह 02 बजकर 58 मिनट पर होगा। इस दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त 15 नवंबर सुबह 4.58 से सुबह 5.51 तक रहेगा। इसके अलावा 15 नवंबर को ही भगवान सत्यनारायण की पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6.44 से सुबह 10.45 तक रहने वाला है। 

कार्तिक पूर्णिमा पर खास संयोग
(Kartik Purnima Shubh Sanyog) 

ज्योतिष जानकारों के मुताबिक, इस कार्तिक पूर्णिमा पर कई शुभ योग निर्मित हो रहे हैं। जिसके मुताबिक, इस दौरान मंगल और चंद्रमा एक-दूसरे की राशि में रहेंगे, जिसके कारण गजकेसरी योग निर्मित होगा। इसके अलावा 30 साल बाद शनि कुम्भ राशि में गोचर करेंगे। यही नहीं इस दिन बुधादित्य राजयोग और फिर शश राजयोग भी निर्मित होगा। इन सभी शुभ संयोगों की वजह से कार्तिक पूर्णिमा के दिन आपके द्वारा किये गए अच्छे कार्यों का बड़ा पुण्य मिलेगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News