Sawan Somwar 2024: कब शुरू होगा सावन का महीना? जानें इस सावन में कब-कब पड़ेंगे सोमवार

इस वर्ष 2024 के सावन महीने में कुल 5 सोमवार पड़ेंगे। इस बार सबसे बड़ी खासियत है कि सावन की शुरुआत सोमवार से होकर सोमवार पर ही खत्म हो रही है। ऐसे में सावन के सोमवार का पहला

By :  Desk
Updated On 2024-07-16 20:18:00 IST
सावन का महीना 22 जुलाई 2024 सोमवार से शुरू होकर 19 अगस्त 2024 सोमवार तक रहेगा।

Sawan Month 2024: पंचांग के अनुसार सावन के महीने की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होती है। इस वर्ष यह तिथि 21 जुलाई रविवार की दोपहर 3 बजकर 46 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं इसका समापन 22 जुलाई सोमवार के दिन दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक सावन का महीना 22 जुलाई 2024 सोमवार से शुरू होकर 19 अगस्त 2024 सोमवार तक रहेगा। यह पूरा महीना भोलेनाथ को समर्पित है। 

शिव भक्तों के लिए सावन का महीना बेहद ख़ास और पवित्र माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में देवों के देव महादेव की पूजा करने का विधान है। कहते है इस दौरान भगवान शिव मां पारवती के साथ धरती पर वास करते है। इस वजह से वे शीघ्र ही अपने भक्तों की परेशानियों का अंत भी करते है। कहा जाता है कि जो भी भक्त सावन महीने में भोलेनाथ की पूजा सच्ची आस्था और शुद्ध भाव से करता है, उसे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। 

इस सावन में कब-कब पड़ेंगे सोमवार?
(Kab Hai Sawan Ka Somwar)

इस वर्ष 2024 के सावन महीने में कुल 5 सोमवार पड़ेंगे। इस बार सबसे बड़ी खासियत है कि सावन की शुरुआत सोमवार से होकर सोमवार पर ही खत्म हो रही है। ऐसे में सावन के सोमवार का पहला व्रत 22 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। इसके बाद दूसरा सोमवार 29 जुलाई 2024, तीसरा सोमवार 5 अगस्त 2024, चौथा सोमवार 12 अगस्त 2024 और पांचवा व अंतिम सोमवार व्रत 19 अगस्त 2024 के दिन रखा जाएगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

Similar News