Rahu Shukra Yuti 2025: 28 जनवरी से जागेगा इन 3 राशियों का सोया हुआ भाग्य, राहु-शुक्र भरेंगे धन भंडार

छाया ग्रह राहु फिलहाल उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है। दैत्य गुरु शुक्रदेव भी 1 फरवरी को सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर इसी नक्षत्र में आ जाएंगे। लेकिन इससे पहले 28 जनवरी

By :  Desk
Updated On 2025-01-15 07:23:00 IST
28 जनवरी को राहु और शुक्र की मीन राशि में युति होने वाली है।

Rahu Shukra Yuti 2025: छाया ग्रह राहु फिलहाल उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है। दैत्य गुरु शुक्रदेव भी 1 फरवरी को सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर इसी नक्षत्र में आ जाएंगे। लेकिन इससे पहले 28 जनवरी को राहु और शुक्र की मीन राशि में युति होने वाली है। इन दो दुर्लभ संयोग की वजह से राशिचक्र की सभी राशियां प्रभावित होंगी। जिनमें से 3 राशि के लोगों को लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। चलिए जानते है उन भाग्यशाली राशियों के बारे में- 

मकर राशिफल -राहु शुक्र युति 2025
(Makar Zodiac Rahu Gochar Effect)

इस राशि में राहु-शुक्र की युति कुंडली के तीसरे भाव में बनेगी। इसे प्रभाव से मकर जातकों को कार्यक्षेत्र में उनकी मेहनत और प्रयास का लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को सफलता प्राप्त होगी। साथ ही परिवार के सदस्यों संग यात्रा के योग बनने की प्रबल संभावना है। 

वृषभ राशिफल -राहु शुक्र युति 2025
(Taurus Zodiac Rahu Gochar Effect)

राहु-शुक्र की युति वृषभ जातकों को काफी लाभ पहुंचाने वाली है। इन जातकों का अच्छा समय मित्रों के साथ व्यतीत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। नौकरी में इंक्रीमेंट और प्रमोशन का लाभ मिलेगा। कानूनी मामलों का परिणाम आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना रहेगी। 

मेष राशिफल -राहु शुक्र युति 2025
(Mesh Zodiac Rahu Gochar Effect)

शुक्रदेव इस राशि के बारहवें भाव में आने वाले है। राहु के साथ युति भी इसी भाव में करेंगे। ऐसे में मेष जातकों के विवाह के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। सेहत में चल रही परेशानियां भी त्वरित खत्म होगी। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News