Puja Ghar Tips: घर के मंदिर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना जिंदगीभर सुख-समृद्धि के लिए भटक जाओगे

कहा जाता है कि कुछ चीजें ऐसी होती है, जिन्हे घर के मंदिर के पास नहीं रखना चाहिए। इन्हें रखने से परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े और क्लेश की स्तिथि बनी रहती है। अधिका

By :  Desk
Updated On 2024-05-17 20:16:00 IST
कुछ चीजें ऐसी होती है, जिन्हे घर के मंदिर के पास नहीं रखना चाहिए।

Puja Ghar Tips: भारतीय परिवारों में ईश्वर की पूजा आराधना के लिए एक अलग स्थान होता है, जिसे हम पूजा घर भी कहते है। पूजा घर अथवा पूजा स्थल के आसपास ही हम अक्सर पूजा में काम ली जाने वाली सामग्रियों को रखते हैं। लेकिन कई ऐसे चीजें है, जिन्हें हम जानकारी के अभाव में वहां रखते है जोकि हमें नहीं रखनी चाहिए। शास्त्रों में कुछ चीजों को घर के मंदिर के आसपास रखना वर्जित बताया गया है, जिनसे नकारात्मकता का प्रसार होता है। 

कहा जाता है कि कुछ चीजें ऐसी होती है, जिन्हे घर के मंदिर के पास नहीं रखना चाहिए। इन्हें रखने से परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े और क्लेश की स्तिथि बनी रहती है। अधिकांश लोग जानकारी के अभाव में ऐसा करते है। चलिए इस लेख में उन वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानते है - 

पूजा घर में नहीं रखने वाली वस्तुएं 
(Puja Ghar me Nahi Rakhne Vali Cheeje) 

- शास्त्र कहते है कि घर के मंदिर में एक ही ईश्वर के स्वरुप की एक से अधिक मूर्ति या चित्र न रखें। 

- घर के मंदिर में पूर्वजों के चित्र रखना भी गलत बताया गया है, लेकिन अधिकांश लोग ऐसा करते है। 

- भैरव, शनिदेव और काली माता की मूर्ति भी घर के पूजा स्थल पर रखना ठीक नहीं होता है। 

- खंडित मूर्ति या चित्र घर के मंदिर में नहीं रखनी चाहिए। ऐसी मूर्ति को गंगा में विसर्जित कर देना चाहिए। 

- घर के मुख्य द्वार पर गणपति की मूर्ति लगाना गलत होता है। उन्हें घर का चौकीदार नहीं बनाएं। 

- ईश्वर के पूजन में कभी भी टूटे हुए चावल ना रखें, यह अशुभ फलों को जीवन में भर देता है। 

पूजा घर में रखने वाली चीजें 
(Puja Ghar me Rakhne Vali Cheeje) 

घर के मंदिर में आरती के लिए दीपदान और सुगंध के लिए धूपदान रखें। लेकिन ये दीपदान और धूपदान मिट्टी का रखना उत्तम माना गया है। इसके अलावा पूजा घर में स्वास्तिक का चिन्ह जरूर लगा होना चाहिए, जोकि भगवान गणपति और शुभता का प्रतीक है। इन सब के अलावा भी घर के मंदिर में रोली कुमकुम से स्वास्तिक लगा हुआ कलश, शंख, गरुड़ घंटी और शुद्ध पात्र में गंगाजल रखना शुभ माना गया है। ये सभी चीजें घर में सकारात्मकता लाती है। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News