Vastu Tips For Home: दूर होगी घर की हर अनहोनी, बस वास्तु अनुसार कर लें ये 2 छोटे-छोटे काम
यदि वास्तु के हिसाब से घर न बने तो, परिवार में आपसी कलह, आर्थिक परेशानी, मानसकि अशांति जैसी अन्य कई परेशानियां बनी रह सकती है। ऐसी स्तिथि में घर-परिवार में स्तिथि नर्क जै
Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र में घर निर्माण के लिए कई बातें बताई गई है। कई बार मकान निर्माण करते वक्त वास्तु खामियां रह जाती है, जो भविष्य में नुकसान दे सकती है। ऐसे में हर व्यक्ति घर निर्माण में वास्तु शास्त्र का पूरा ध्यान रखना चाहता हैं। यदि वास्तु के हिसाब से घर न बने तो, परिवार में आपसी कलह, आर्थिक परेशानी, मानसकि अशांति जैसी अन्य कई परेशानियां बनी रह सकती है। ऐसी स्तिथि में घर-परिवार में स्तिथि नर्क जैसी हो जाती है।
घर निर्माण के लिए वास्तु आपके परिवेश के साथ सामंजस्य बनाने में मदद करता है। साथ ही आपके स्थान पर ऊर्जा का सकारात्मक प्रवाह सुनिश्चित करता है। वास्तु अनुरूप घर निर्माण परिवार के सभी सदस्यों के लिए अच्छा होता है। चलिए यहां जानते है वास्तु दोष को दूर करने के उपायों के बारे में-
वास्तु दोष को दूर करने के उपाय
यदि आपके घर में लगातार कोई अनहोनी या परेशानी की स्तिथि बनी हुई है, तो इसे दूर किया जा सकता है। वास्तु के अनुसार पानी में फिटकरी और सेंधा नमक डालकर पूरे घर में पोंछा लगाएं। घर के मंदिर में कटोरे में फिटकरी के साथ गोमती चक्र और शंख में चावल भर रखें। इस तरह वास्तु दोष दूर होगा।
घर में शांत वातावरण रखने के उपाय
घर में लगातार बनी हुई नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप घर की दीवारों पर नदी, झरना और नेचर से जुड़ी तस्वीरें लगाएं। ध्यान रखें ये तस्वीरें घर की उत्तर दिशा में ही लगनी चाहिए। वास्तु के हिसाब से इस उपाय को करने से घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहता है।