Gajkesari Yog: अगले 7 दिनों के बाद इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत, गजकेसरी योग से मिलेगा जबरदस्त लाभ

Gajkesari Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली से पहले गजकेसरी योग का निर्माण होने वाला है, जिससे मकर और कन्या राशि वाले जातकों को जबरदस्त लाभ मिलेगा।

Updated On 2024-10-12 10:35:00 IST
गजकेसरी राजयोग

Gajkesari Yog: इस बार की दिवाली सभी लोगों के लिए खास रहने वाली है, क्योंकि दिवाली से पहले कई सारे योग बनने जा रहा है। यह योग ग्रहों के राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे। सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। जब ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं तो शुभ और अशुभ राजयोग का निर्माण होता है।

बता दें कि ग्रहों में चंद्र देव की बात करें तो यह सबसे कम समय में अपनी राशि परिवर्तन करने वाले ग्रह हैं। चंद्र देव मात्र ढाई दिन में ही अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। जब भी चंद्र देव किसी न किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो वहां किसी न किसी ग्रह से युति हो जाती है। ऐसे में शुभ और अशुभ योग का निर्माण हो जाता है।

दृक पंचांग के अनुसार. दिवाली से पहले यानी 19 अक्टूबर को चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि में प्रवेश करने से गुरु बृहस्पति से युति करेंगे। गुरु के साथ मिलने से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। दिवाली से पहले गजकेसरी योग का निर्माण होगा बहुत ही शुभ माना जाता है। गजकेसरी योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए अति शुभ रहने वाला है। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि किन-किन राशियों की किस्मत अचानक बदलने वाली है।

सिर्फ दो राशियों को मिलेगा लाभ

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए चंद्रमा और गुरु बृहस्पति की युति से बनने वाले योग से काफी लाभ साबित होगा। इस दौरान मकर राशि वाले जातकों के लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। इसके साथ जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

सीनियर का साथ मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए गजकेसरी योग वरदान के सामान साबित हो सकता है। कारोबार में डबल का मुनाफा हो सकता है। कारोबार के सिलसिले में कहीं विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गजकेसरी राजयोग का प्रभाव कन्या राशि वाले जातकों के लिए बहुत ही शुभ और फलदायक रहेगा। गजकेसरी योग से वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं, क्योंकि कन्या राशि वाले जातकों की कुंडली में गुरु और चंद्रमा की युति नौवें भाव में होने जा रही है। इस दौरान कन्या राशि वाले लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा।

कारोबार में काफी मुनाफा देखने को मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने का भी मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- अक्टूबर माह में कब है प्रदोष व्रत, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News