Dhanteras 2024: धनतेरस पर इन 3 शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी और अन्य सामान, धन में होगी बढ़ोतरी!

इस वर्ष धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाले इस पर्व से ही पांच दिवसीय दीपोत्सव

By :  Desk
Updated On 2024-10-20 07:04:00 IST
धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को मनाया जाएगा।

Dhanteras 2024 Shubh Muhurat: इस वर्ष धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाले इस पर्व से ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होती है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वन्तरि के साथ मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर देव की पूजा करने का विधान है। इस दिन विधि-विधान और स्वच्छ मन और आस्था से पूजा करने पर जातकों को आरोग्य की प्राप्ति होती है। 

धनतेरस के दिन सोना-चांदी, बर्तन और अन्य सामानों की खरीददारी करना शुभ माना गया है। लेकिन इस दिन कोई भी खरीददारी यदि शुभ मुहूर्त में करें, तो विशेष फलों की प्राप्ति होती है, ऐसी मान्यता है। कहा जाता है कि, धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में खरीददारी करने से धन की बढ़ोतरी होती है। ज्योतिष के अनुसार, इस वर्ष 2024 में धनतेरस पर खरीददारी के तीन अलग-अलग शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। चलिए जानते हैं धनतेरस खरीददारी के शुभ मुहूर्त के बारे में- 

धनतेरस 2024 खरीददारी शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक, इस वर्ष धनतेरस पर खरीददारी का 'पहला शुभ मुहूर्त सुबह 07:50 मिनट से लेकर सुबह 10.00 बजे तक' रहेगा। वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त 'दोपहर 02.00 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक' रहेगा। इसके अलावा तीसरा शुभ मुहूर्त 'शाम 6:36 बजे से रात 08:32 बजे तक' रहेगा। तीनों मुहूर्त में किसी भी समय धनतेरस पर सोना, चांदी, आभूषण, बर्तन, जमीन जायदाद आदि खरीद सकते हैं। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News