Budhwar Ke Upay: भूलकर भी बुधवार को न खरीदें ये चीजें, वरना जीवनभर के लिए लपेट लेगी गरीबी

सनातन धर्म में बुधवार का दिन प्रथम पूज्य भगवान गणपति को समर्पित है। विघ्नहर्ता गणेश जी की इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर साधक के जीवन से सभी कष्ट दूर होने लगते है।

By :  Desk
Updated On 2025-02-19 06:58:00 IST
सनातन धर्म में बुधवार का दिन प्रथम पूज्य भगवान गणपति को समर्पित है।

Budhwar Ke Vastu Tips: सनातन धर्म में बुधवार का दिन प्रथम पूज्य भगवान गणपति को समर्पित है। विघ्नहर्ता गणेश जी की इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर साधक के जीवन से सभी कष्ट दूर होने लगते है। कहा जाता है कि, व्यक्ति को सिर्फ अपने सद्कर्म करते रहना चाहिए, और परिणाम की इच्छा को त्याग देना चाहिए। यदि वह ऐसा करता है तो स्वतः ही उसपर ईश्वर की उचित समय आने पर कृपा प्राप्त होती है। आज के इस लेख में बुधवार की बात कर रहे है, जिस दिन कुछ चीजों की खरीददारी करना वास्तु शास्त्र में निषेध बताया गया है। ये चीजें व्यक्ति को गरीबी में धकेल सकती है। चलिए जानते है इस बारे में- 

बुधवार को क्या नहीं खरीदना चाहिए? 

  • - वास्तु शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन सरसों का साग, हरा धनिया और साबुत पालक खरीदना अशुभ होता है। 
  • - वास्तु शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन अनाज में मूंग की दाल, नमकपारे और नमकीन खरीदना अशुभ होता है। 
  • - वास्तु शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन फलों में अमरूद और पपीता खरीदने की भूल तो कभी नहीं करनी चाहिए। 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बुधवार के दिन उपरोक्त वस्तुओं की खरीददारी करना अशुभ माना गया है। अगर हम इस तरह की चीजों की खरीददारी करते है, तो  हमें कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें आर्थिक हानि, मानसिक तनाव और आत्मविश्वास में कमी आना जैसी चीजें शामिल है। 

बुधवार को भूलकर भी नहीं करें ये काम

धर्म शास्त्रों के अनुसार, बुधवार का दिन बेहद पवित्र होता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत की जा सकती है, क्योंकि यह विघ्नहर्ता गणपति जी का दिन है। इस दिन भूलकर भी स्त्री और अन्न का अपमान नहीं करें और पैसों के लेन-देन से भी बचे रहें। अगर ऐसा करते है, तो पाप के भागीदार बनेंगे। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News