Shiv Puran Upay: चंद दिनों में दूर होगी रुपये-पैसे से जुड़ी परेशानियां, करें शिव पुराण के ये चमत्कारी उपाय

यदि कोई भी व्यक्ति जीवन में धन अथवा अन्य किसी भी तरह की समस्या से जूझ रहा है, तो उसे शिव पुराण का पाठ अवश्य करना चाहिए। शिव पुराण में शिव पूजा से होने वाले लाभ, इसके निय

By :  Desk
Updated On 2024-06-23 22:51:00 IST
शिव पुराण में शिव पूजा से होने वाले लाभ, इसके नियम और उपायों के बारे में भी बताया गया है।

Shiv Puran Upay Hindi : हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण 18 पुराणों में एक है शिव पुराण। इसमें भगवान भोलेनाथ के स्वरुप, उनकी महिमा और ज्योतिर्लिगों समेत कई अहम जानकारी मिलती है। देवों के देव और आदि स्वरुप के रूप में पूज्य भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए सनातन धर्म में सोमवार का दिन निश्चित किया गया है। यदि कोई भी व्यक्ति जीवन में धन अथवा अन्य किसी भी तरह की समस्या से जूझ रहा है, तो उसे शिव पुराण का पाठ अवश्य करना चाहिए। शिव पुराण में शिव पूजा से होने वाले लाभ, इसके नियम और उपायों के बारे में भी बताया गया है। चलिए जानते है शिव पुराण से धन प्राप्ति के उपाय - 

शिव उपासना 
(Shiv Upasana) 

शिव पुराण के अनुसार, हर दिन सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए। साथ ही शिव उपासना करनी चाहिए। इस दौरान शिव मंत्रों का भी जाप करें। और कुछ नहीं समझ आता है तो ‘ऊं नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से भोलेनाथ भक्तों पर जल्दी प्रसन्न होते है। 

महाशिवरात्रि और मासिक शिवरात्रि व्रत
(Mahashivratri or Masik Shivratri Vrat) 

शिव पुराण के अनुसार, हर महीने में आने वाली मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि के दिन व्रत अवश्य करना चाहिए। इस दिन शिव उपासना के दौरान भोलेनाथ के विभिन्न मंत्रो का जाप करना चाहिए। कहा जाता है कि, इस उपाय को नियमित करने से पैसे से जुड़ी तंगी दूर होती है। 

शिवलिंग दर्शन
(Shivling Darshan) 

शिव पुराण के अनुसार, नियमित तौर पर शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से मन की इच्छा जल्दी पूरी होती है और आर्थिक तंगी दूर होती है। 

शिव मंदिर में दीपक
(Shiv Mandir me Deepak) 

शिव पुराण के अनुसार, सोमवार के दिन शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं। लगातार 41 सोमवार इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। 

अखंड अक्षत उपाय
(Akhand Akshat Upay) 

शिव पुराण के अनुसार, शिवलिंग के पास एक वस्त्र चढ़ाकर इसके ऊपर अखंड अक्षत (चावल) अर्पित करें। ऐसा करने से जल्दी इच्छा पूरी होती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News