Ank Shastra Jyotish: क्षणभर में दूर होते है कुंडली में ग्रहों के अशुभ प्रभाव, जन्मतिथि अनुसार करें ये उपाय

कुंडली में ग्रहों की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अंक ज्योतिष की अहम भूमिका होती है। अंक शास्त्र कहता है कि यदि किसी व्यक्ति को उसकी जन्मतिथि पता है तो, वह जान सकता है कि

By :  Desk
Updated On 2024-05-29 22:56:00 IST
कुंडली में ग्रहों की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अंक ज्योतिष की अहम भूमिका होती है।

Ank Shastra Jyotish: कुंडली में ग्रहों की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अंक ज्योतिष की अहम भूमिका होती है। अंक शास्त्र कहता है कि यदि किसी व्यक्ति को उसकी जन्मतिथि पता है तो, वह जान सकता है कि उसे किन वस्तुओं को धारण करना चाहिए अथवा अपने पास रखना चाहिए। चलिए जानते है अंक शास्त्र में जन्मतिथि के अनुसार जातकों को कौनसी शुभ वस्तुओं को अपने पास रखना चाहिए। 

01, 10, 19 या 28 जन्मतिथि : इन डेट ऑफ बर्थ के जातकों को स्वर्ण धारण करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में अप्रत्याशित सफलता मिलती है। 

02, 11, 20 या 29 जन्मतिथि : इन डेट ऑफ बर्थ के जातकों को चांदी का सिक्का रखना चाहिए। इससे घर में कामयाबी और सुख-शांति मिलती है। 

03, 12, 21 या 30 जन्मतिथि : इन डेट ऑफ बर्थ के जातकों को हमेशा पीला रुमाल रखना चाहिए। ऐसा करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। 

04, 13, 22 या 31 जन्मतिथि : इन डेट ऑफ बर्थ के जातकों को लकड़ी से बना कलम रखना चाहिए। इससे जीवन में बुद्धि का विकास होता है। 

05, 14 या 23 जन्मतिथि : इन डेट ऑफ बर्थ के जातकों को हरे रंग का पर्स रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन सुखमय बीतने लगता है। 

06, 15 या 24 जन्मतिथि : इन डेट ऑफ बर्थ के जातकों को हीरा धारण करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी। 

07, 16 या 25 जन्मतिथि : इन डेट ऑफ बर्थ के जातकों को मेटल की घड़ी पहननी चाहिए। ऐसा करने से मन की शांति और सफलता मिलती है। 

08, 17 या 26 जन्मतिथि : इन डेट ऑफ बर्थ के जातकों को हमेशा नीले रंग का रुमाल रखें। ऐसा करने से ध्यान गलत दिशा में नहीं भटकता हैं। 

09, 18 या 27 जन्मतिथि : इन डेट ऑफ बर्थ के जातकों को हाथों में कलावा बांधना चाहिए। ऐसा करने से बुरी नजर से बचें रहेंगे और मन शांत रहेगा। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

Similar News