Aaj ka Rashifal, 4 फरवरी 2025: कन्या, मकर और मीन राशि वालों को मिलेगा लाभ; यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का कैसा गुजरेगा दिन

Aaj ka Rashifal, 4 फरवरी 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Updated On 2025-02-03 21:16:00 IST
आज का राशिफल [19 अप्रैल 2025]: मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा गुजरेगा दिन।

Aaj ka Rashifal- 4 February 2025: फरवरी महीना प्रयागराज में महाकुंभ की वजह से अत्यंत पवित्र है। आज कन्या, मकर और मीन राशि वालों का अच्छा दिन गुजरेगा। इसके अलावा जहां तक मंगलवार (4 फरवरी 2025) के राशिफल की बात है, तो ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, 12 राशि में से कुछ राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा, जबकि 4 राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य गुजरेगा। 

हिंदू पंचांग के मुताबिक, मंगलवार (4 फरवरी 2025) को माघ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। चंद्रमा का गोचर मीन राशि पर है। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (4 फरवरी 2025) का दिन कैसा रहेगा? देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर राशिफल तैयार किया है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)
आज आपकी निष्ठा को लेकर कोई परीक्षा ले सकता है। आप गुस्सा कर सकते हैं लेकिन आपको इससे बचने का प्रयास करना है। आपका साथी आपको कोई सलाह देगा, जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा। व्यपाार में लाभ की संभावना है। परिवार के लिए समय निकालें। 
आज की सलाह: गुस्सा करने से बचें।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 7

वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)
आज आपका भावुक पक्ष दिन भर बना रह सकता है। आज अनावश्यक खर्च करने से बचें। हालांकि पैसा कहीं से आने की संभावना है। वहीं आपको आज अपने काम में बदलाव की जरूरत है। अगर आप अपने कार्य में बदलाव करेंगे तो काफी लाभ मिल सकता है। धन को लेकर चिंता से बचें। 
आज की सलाह: धन चिंता से बचें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 20

मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)
आज आपका ज्यादातर समय अकेले बीत सकता है। दिन आपका ऊर्जावान बना रहेगा। प्रेमी से आज गलतफहमी हो सकती है इसलिए प्रेमी से बहस बाजी करने से बचें। पैसा कहीं से आने की संभावना है। यदि संभव हो तो आज टीम दायित्वों से बचें। शत्रु भी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। 
आज की सलाह: मंदिर जाने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 12

कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)
सतर्क होकर कार्य करने की आज जरूरत है। अपने दोस्तों को आज आप खुश रखने का प्रयास करें। कोशिश करें कि आज का दिन आपका प्रेमी के साथ बीते। प्रेमी आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। अतिरिक्त आय के साधन आपके सामने आएंगे। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने का भी प्रयास करें। दिन लाभदायक रहेगा।  
आज की सलाह: छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 12

सिंह राशि  (aaj ka singh rashifal)
आज आप काम के बीच वैकल्पिक कार्य खोजने का प्रयास करेंगे। कुछ समय के लिए आज ईर्ष्या का भाव आपके मन में उभर सकता है। अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें। दिन अच्छा बीतेगा। निवेश या खरीदारी का प्लान बनेगा लेकिन इसमें आपको सोच-विचार कर कार्य करने की जरूरत है। अपने मित्र के साथ मन की बात शेयर कर सकते हैं।  
आज की सलाह: साथी के साथ मन की बात शेयर कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: मैजेंटा, लकी नंबर: 2

कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)
आपके सामने कई अवसर आपके सामने आ सकते हैं, इस पर नजर जरूर रखें। आज आपको कोई बीच का रास्ता निकालने की जरूरत है। आर्थिक रूप से आपको मजबूती मिलेगी। कुछ जोखिम भरा प्रयास करने से बचें। सहकर्मियों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। विवाहित लोगों के लिए भी आज का दिन खुशनुमा बीतेगा।
आज की सलाह: विवाहित जोड़ों को एक साथ समय बिताने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 11

तुला राशि (aaj ka tula rashifal)
आज आपको वफादार, शालीन और शांतिपूर्ण तरीके से कार्य करने की जरूरत है। आज रात आपका पार्टनर किसी खास चीज से आश्चर्यचकित कर सकता है। आपको जिसकी तलाश काफी समय से थी। वह आपसे आज मिल सकता है। सहकर्मियों की मदद करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: सगे-संबंधित लोगों की मदद करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: लेमन, लकी नंबर: 20

वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)
आज आपका दिन सामान्य बीत सकता है। प्रियजनों के साथ समय निकालकर शाम के समय कहीं घूमने जरूर जाएं। इसके आप काफी ऊर्जावान बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन आपको आज करने की जरूरत है। अधिक मेहनत आज आपको करनी पड़ सकती है। इसलिए आराम करने का भी प्रयास आपको करना चाहिए।  
आज की सलाह: काम के बीच आराम करने को सोचें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 10

धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)
आज आपको ईर्ष्या से बचकर कार्य करने की जरूरत है। अपनी भावनाओं को काबू में रखने का प्रयास करें। आपके साथी आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं। जोखिम उठा सकते हैं आज का दिन आपके लिए काफी हद तक अच्छा है। अपने आप पर नियंत्रण रखें। 
आज की सलाह: अपने आप पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 12

मकर राशि (aaj ka makar rashifal)
आज आप अपने दम पर कुछ बड़ा करने का प्रयास जरूर करेंगे। आपको मन पसंद कोई कार्य आज मिल सकता है। वित्तीय निर्णय लेने के लिए यह एक बुरा दिन है। आज आप कोई नया प्रोजेक्ट पर कार्य करने का प्रयास करेंगे। अपने आप पर नियंत्रण रखें।  
आज की सलाह: नियंत्रण जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: लेमन, लकी नंबर: 11

कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)
आज दूसरों से सलाह को नजरअंदाज करने का प्रयास करें। नहीं तो आप किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। खर्च बढ़ सकता है। खरीदारी का प्लान बनेगा। अपनी रणनीतियों को हर किसी के सामने रखने से बचें।
आज की सलाह: अपनी रणनीति को सबके सामने रखने से बचें।
भाग्यशाली रंग: खाकी, लकी नंबर: 5

मीन राशि (meen rashi ka rashifal)
आज आपको हर जगह बोलने के लिए तैयार रहना होगा। अपने साथी की बात सुनने का प्रयास करें। किसी समस्या से निपटने का अवसर आपको मिलेगा। धन को लेकर चिंता करने से बचें। अपने ज्ञान और शक्ति का सही जगह उपयोग करने का प्रयास करें।  
आज की सलाह: धन चिंता से बचें।
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 8

Similar News