आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 3 मई का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल
आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार 3 मई 2025 का राशिफल।
आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (3 May 2025) को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज चंद्रमा का गोचर कर्क राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? देश के जाने-माने ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए मेष से मीन राशि सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा होगा। निजी और प्रोफेशनल जीवन में स्थिरता नहीं रहेगी। नौकरी अथवा रिश्ते टूटने का अंदेशा है। मौजूदा परिस्थितियों से निपटना मुश्किल हो सकता है। साहस बनाए रखें। करीबी दोस्त इस संकट से निपटने में मदद करेगा।
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 15 है।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज दिन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। जो लोग कानूनी मुकदमों में उलझे हैं, उनके पक्ष में फैसला आने और विवादों से छुटकारा मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर रहेगी। नया प्रोजेक्ट लाभकारी साबित होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार का संयोग बन रहा है।
भाग्यशाली रंग: खाकी, लकी नंबर: 27
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बदलती परिस्थितियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। ज्यादा तनाव न लें। यहां-वहां सोचने की बजाय लक्ष्य पर फोकस करें। नया निवेश और लेनदेन से बचें, क्योंकि कोई व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। सेहत का ख्याल रखें और समय पर दवा लें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 23
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अतीत से जुड़ा कोई बड़ा उपहार मिलेगा। परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएं, लेकिन अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच खुद को थोड़ा आराम दें। ऑफिस में बॉस से अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर रहेगी। आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 23
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आपके लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें। कुछ करीबी लोग आप पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य और वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी। मन में नकारात्मक भाव न लाएं। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। नौकरी या व्यापार में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 9
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। किसी परिचित से मुलाकात होगी। यह दोस्त आपको अच्छी खबर दे सकता है। बातचीत के दौरान किसी पर क्रोधित न हों। संयम के साथ रिश्ते निभाएं। आर्थिक लाभ का संयोग बन रहा है। कोई रिश्तेदार या दोस्त आर्थिक मदद कर सकता है। पुराना पैसा मिलने की उम्मीद है।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 6
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। नई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो देर न करें। जीवन के नए चरण में प्रवेश करने का संयोग है। इसलिए जीवन में हो रहे बदलावों को सकारात्मक दृष्टिकोण से अपनाएं। अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 24
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज दिन आपके लिए अच्छा है, लेकिन थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है। व्यवसाय बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है, लेकिन सावधानी पूर्वक काम करें, क्योंकि कोई आपका करीबी ही धोखा दे सकता है। दिल से जुड़ी बीमारी आज परेशान कर सकती है। मानसिक तनाव न लें। आर्थिक लाभ का संयोग है।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 4
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आप अपनी दिनचर्या में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई चीज़ शामिल कर सकते हैं। पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। इसलिए संयम और सावधानी से बरतें। पत्नी एवं बच्चों के साथ कुछ समय बिताएं। सकारात्मक सोच रखें, सब ठीक हो जाएगा। नौकरी और व्यवसाय में सावधानी बरतें। तनाव बढ़ सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: सफेद , लकी नंबर: 25
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मंगलकारी है। पिछले अच्छे कामों का पुरस्कार मिल सकता है। मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अपना काम जारी रखें, सफलता मिलने का अच्छा संयोग है। ऑफिस में बॉस से अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक लाभ का संयोग है।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 10
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ है, लेकिन मन में सकारात्मक भाव बनाए रखें। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। निजी जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई संपत्ति खरीदने और निवेश का संयोग बन रहा है। सेहत का ख्याल रखें और ज्यादा तनाव न लें। आर्थिक लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 3
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज का दिन अच्छा साबित होगा। पूर्व में किए गए अच्छे कामों का पुरस्कार मिल सकता है। कार्यालय में बॉस से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। सहकर्मियों से समन्वय बनाकर चलें, क्योंकि वह काम बिगाड़ सकते हैं। निष्ठा और पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम जारी रखें। सेहत स्थिर रहेगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 22