Surya Grahan 2025: 29 मार्च को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों को मिलेगा तगड़ा लाभ

वैदिक पंचांग के मुताबिक, साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च, शनिवार को लगने जा रहा है। इस दिन चैत्र माह की अमावस्या तिथि रहेगी, जिसका समय दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शाम

By :  Desk
Updated On 2025-03-18 07:30:00 IST
29 मार्च 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा।

Surya Grahan 2025: वैदिक पंचांग के मुताबिक, साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च, शनिवार को लगने जा रहा है। इस दिन चैत्र माह की अमावस्या तिथि रहेगी, जिसका समय दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 16 मिनट तक का रहेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में प्रभावकारी नहीं होगा क्योंकि यहां दिखने वाला नहीं है। इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और हिंद महासागर में यह नजर आएगा। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, 29 मार्च 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। इस दौरान सूर्यदेव, चंद्रदेव, राहु ग्रह और बुध ग्रह सभी मीन राशि में ही रहेंगे। यही कारण है कि, यह सूर्य ग्रहण विशेष प्रभावशाली होगा। ज्योतिष के मुताबिक, साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। चलिए जानते है उन भाग्यशाली राशियों के बारे में- 

मेष राशिफल 2025 सूर्य ग्रहण 
(29 March 2025 Aries Horoscope)

मेष राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण बेहद ख़ास रहने वाला है। इन जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। कारोबार में उम्मीद से बेहतर धनलाभ की स्थिति बनेगी, जिससे आर्थिक सम्पन्नता बढ़ेगी। अविवाहित जातकों का विवाह पक्का हो सकता है। शिक्षा में स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। 

कर्क राशिफल 2025 सूर्य ग्रहण 
(29 March 2025 Cancer Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण बड़ा परिवर्तन लेकर आने वाला है। ये जातक नई प्रॉपर्टी खरीद सकते है, जो भविष्य में बड़ा लाभ देगी। जीवन में सुख और शांति आने से मानसिक स्थिति बेहतर होगी। पुराने निवेश से धनलाभ होने की प्रबल संभावना है। बेरोजगारों की तलाश ख़त्म होगी। 

मकर राशिफल 2025 सूर्य ग्रहण 
(29 March 2025 Capricorn Horoscope)

मकर राशि के लोग सूर्य ग्रहण के शुभ प्रभाव से लाभान्वित होंगे। ये जातक कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों से तालमेल बैठाने में सफल रहेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर बढ़ेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सबसे करीबी लोगों की तरफ से सरप्राइज मिल सकता है। रुके हुए कार्य भी शीघ्रता से पूरे होने लगेंगे। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News