New Year 2026 Rashifal: नए साल में बदल जाएगा ग्रहों का मंत्रिमंडल, बृहस्पति का मिलेगा विशेष वरदान; इन राशियों की चमकेगी किस्मत

New Year 2026: गुरु बृहस्पति के राजा बनते ही धनु और मीन राशि वालों को धन लाभ, करियर में उन्नति और जीवन में सकारात्मक बदलाव के बड़े योग बनेंगे।

Updated On 2025-11-26 08:10:00 IST

New Year 2026 Rashifal: नया साल 2026 बस आने ही वाला है और इसके साथ ही ग्रहों की चाल एवं शक्ति-संतुलन में बड़ा बदलाव भी देखने को मिलेगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंचांग के अनुसार राज-योग और मंत्री-योग नए सिरे से तय होंगे। वर्ष 2025 में जहां मंगल ग्रह राजा की भूमिका निभा रहे थे, वहीं 2026 में ग्रहों के देव गुरु बृहस्पति वर्ष के राजा बन रहे हैं। मंगल इस वर्ष मंत्री पद संभालेंगे, जिससे ऊर्जा, साहस और उत्साह की स्थिति पूरे साल बनी रहेगी।

ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, गुरु का राजा बनना कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ संकेत है, विशेषकर उन राशियों के लिए जिनका स्वामी स्वयं बृहस्पति है। ऐसे में धनु और मीन राशि के जातकों का साल 2026 बेहद खास रहने वाला है। धन वृद्धि, पद-पदवी में विस्तार और निजी जीवन में स्थिरता के योग बनेंगे।

धनु राशि

नए साल के शुरुआत होते ही धनु राशि वाले जातक गुरु की कृपा से लाभ पाना शुरू कर देंगे। आर्थिक स्थिति में बड़ी मजबूती देखने को मिलेगी और धन का आगमन पूरे वर्ष बना रहेगा। कई जातकों को पुराने निवेश या बचत योजनाओं से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। खर्चों में कमी और आय में वृद्धि के कारण बैंक-बैलेंस तेजी से सुधरेगा। पैतृक संपत्ति या विरासत से लाभ मिलने के योग भी मजबूत हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह, गृहप्रवेश या शुभ कार्य का आयोजन होने के संकेत भी मिलते हैं। विवाह योग्य लोगों को इस साल मनचाहा रिश्ता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में यह वर्ष राहत का रहेगा, पुरानी बीमारियों से निजात मिलने के योग हैं। कुल मिलाकर, धनु राशि के लिए साल 2026 आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक सभी स्तरों पर प्रगति और खुशहाली लाने वाला साबित होगा।

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी भी देवगुरु बृहस्पति हैं, इसलिए 2026 इन जातकों के लिए बहु-आयामी सफलता लेकर आएगा। धन लाभ के कई द्वार खुलेंगे, खासकर व्यापार करने वालों को अचानक ऐसी परिस्थितियों का लाभ मिलेगा जो लंबे समय से रुका हुआ विकास शुरू कर देंगे। जिन लोगों का व्यवसाय या काम धीमा चल रहा था, उसमें तेजी लौट आएगी। नए काम, स्टार्टअप या पार्टनरशिप शुरू करने के लिए भी यह वर्ष अत्यंत अनुकूल है। कीमती वस्तुएं, वाहन या संपत्ति खरीदने के बावजूद आपकी बचत पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। पारिवारिक स्तर पर भी शांति और सामंजस्य बढ़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में पुरानी बीमारियों में राहत मिलेगी और मानसिक तनाव कम होगा। मीन राशि वालों के लिए यह वर्ष व्यापार-वृद्धि, प्रतिष्ठा और स्वास्थ्य-सुधार का समय कहा जा सकता है।

किन राशियों की किस्मत खुलेगी?

धनु और मीन राशि के लिए संपूर्ण वर्ष राजयोग का लाभ, धन लाभ, स्वास्थ्य सुधार, और करियर में प्रगति की संभावना है। गुरु बृहस्पति के राजा बनने का सीधा लाभ इन्हीं राशियों को सबसे अधिक मिलेगा। ग्रहों की इस अद्भुत स्थिति के कारण 2026 धन, वैभव, प्रतिष्ठा और तरक्की का वर्ष साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News