Mulank Rashifal (9 सितंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन
Mulank Rashifal (9 सितंबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 9 सितंबर का अंक राशिफल।
आज का मूलांक राशिफल
9 September ka Ank Rashifal: आज 9 सितंबर है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 9/09/2025, 9+9+2+0+2+5 =27) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 27 है, जिसका जोड़ 9(2+7=9) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 9 का स्वामी मंगल है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 9 सितंबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है, लेकिन अहंकार से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक जीवन में थोड़ी सी सख्ती रिश्तों में तनाव ला सकती है।
उपाय: लाल रंग के कपड़े पहनें और श्री हनुमान जी का ध्यान करें।
मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनाओं में बहने से बचें। मन थोड़ा चंचल रह सकता है जिससे निर्णय लेने में परेशानी होगी। व्यवसायिक निर्णय सोच-समझकर लें। जीवनसाथी या प्रेमी से विवाद की स्थिति बन सकती है, धैर्य से काम लें।
उपाय: दूध से बनी चीजों का दान करें और चंद्रमा को जल अर्पित करें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन शिक्षा, अध्यापन, धर्म और उच्च विचारों के लिए श्रेष्ठ है। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। नए विचार और योजनाएं सफल हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सरकारी कार्यों में प्रगति के संकेत हैं।
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें और केले के वृक्ष की पूजा करें।
मूलांक 4 (MULANK 4)
कुछ अनचाही बाधाओं और भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कार्य में रुकावटें आएंगी, लेकिन संयम से हर समस्या का समाधान निकल सकता है। तकनीकी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी।
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और नींबू-मिर्च घर के मुख्य द्वार पर बांधें।
मूलांक 5 (MULANK 5)
चतुराई और संवाद कौशल से आप आज कई अटके कार्यों को पूरा कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का दिन है। नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। यात्रा से लाभ संभव है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।
उपाय: हरे रंग का रूमाल रखें और तुलसी को जल दें।
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन प्रेम और रिश्तों के लिए सकारात्मक रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य या खुशखबरी संभव है। कार्यस्थल पर सहयोगियों से प्रशंसा मिलेगी। सौंदर्य, कला और फैशन से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।
उपाय: देवी लक्ष्मी की पूजा करें और गुलाब अर्पित करें।
मूलांक 7 (MULANK 7)
थोड़ा आत्ममंथन का दिन है। मन में कई सवाल हो सकते हैं, लेकिन उत्तर धीरे-धीरे मिलेंगे। तकनीकी, आध्यात्मिक और अनुसंधान से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। मानसिक शांति के लिए ध्यान या साधना करें।
उपाय: सात प्रकार के अनाज का दान करें और नीले वस्त्र से परहेज करें।
मूलांक 8 (MULANK 8)
साहसिक निर्णय से लाभ हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी न करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। आर्थिक दृष्टि से स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन व्यय भी अधिक हो सकते हैं। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने के संकेत हैं।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और जरूरतमंदों को काले वस्त्र दान करें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आपके भीतर ऊर्जा और उत्साह का संचार रहेगा। नेतृत्व क्षमता का प्रभाव कार्यस्थल पर दिखाई देगा। किसी सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। युवा वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है।
उपाय: मंगल मंत्र का जाप करें और लाल चंदन का तिलक लगाएं।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452