Mulank Rashifal (8 अक्टूबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Mulank Rashifal (8 अक्टूबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 8 अक्टूबर का अंक राशिफल।

Updated On 2025-10-07 19:40:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

8 October ka Ank Rashifal: आज 8 अक्टूबर है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 08/10/2025, 8+1+0+2+0+2+5 =18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 है, जिसका जोड़ 9(1+8=9) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 9 का स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 8 अक्टूबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आपके लिए नई शुरुआतों का दिन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिलेगा। नेतृत्व क्षमता का सही उपयोग कर पाएंगे। बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। परिवार के मामलों में भी आपकी राय को माना जाएगा। प्रेम संबंधों में थोड़ा धैर्य रखें।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 3

सुझाव: पिता या किसी वरिष्ठ का आशीर्वाद लें।

मूलांक 2 (MULANK 2)

भावनात्मक दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा संवेदनशील हो सकता है। किसी करीबी की बात दिल को लग सकती है। ध्यान रखें, हर प्रतिक्रिया तुरंत देना आवश्यक नहीं। काम में मन लगाने की कोशिश करें। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग प्रेरित महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में शांति बनी रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

सुझाव: पानी से जुड़े किसी कार्य में हाथ आजमाएं।

मूलांक 3 (MULANK 3)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ सकती है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। शिक्षा और प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम संभव हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

सुझाव: गुरुजनों का सम्मान करें।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। योजनाओं में देरी या असहयोग की स्थिति आ सकती है। धैर्य और प्लानिंग से ही सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, अनावश्यक खर्चों से बचें। यात्रा संभव है, लेकिन उसमें विलंब हो सकता है।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 1

सुझाव: इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सावधान रहें।

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज का दिन आपके लिए प्रभावशाली संवाद का रहेगा। जो भी कहेंगे, वह असरदार होगा। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। मित्रों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। विदेश से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन खानपान संतुलित रखें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

सुझाव: नए संपर्कों से लाभ मिलेगा।

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज का दिन सौंदर्य, कला और प्रेम से जुड़ा रहेगा। यदि आप फैशन, डिजाइनिंग या मीडिया क्षेत्र से जुड़े हैं, तो दिन काफी अनुकूल रहेगा। प्यार के मामले में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए भी रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

सुझाव: खुद को और अपने घर को सजाएं।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आज का दिन आत्मनिरीक्षण और भीतर की यात्रा के लिए उपयुक्त है। मानसिक रूप से कुछ उलझनें हो सकती हैं, लेकिन ध्यान या ध्यानात्मक क्रियाएं लाभ देंगी। कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति होगी। कोई पुराना मित्र या संपर्क मददगार साबित हो सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

सुझाव: अकेले समय बिताकर मानसिक स्पष्टता पाएं।

मूलांक 8 (MULANK 8)

आज आपके सामने नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। यह समय आपकी मेहनत की परीक्षा लेने वाला हो सकता है, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। कानूनी या सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। थोड़ा संयम जरूरी है।

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 4

सुझाव: आज के कार्यों में किसी अनुभवी की सलाह लें।

मूलांक 9 (MULANK 9)

आज आप ऊर्जावान और साहसी महसूस करेंगे। किसी चुनौती को स्वीकार करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। पुरानी बाधाएं दूर हो सकती हैं। स्पोर्ट्स, पुलिस, सेना या साहसी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह दिन खास रहेगा। क्रोध से बचें और संयम रखें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

सुझाव: किसी जरूरतमंद की सहायता करें, मन शांत रहेगा।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News