5 अगस्त 2025 मूलांक राशिफल: जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 5 अगस्त का अंक राशिफल।

Updated On 2025-08-04 19:40:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

5 August ka Ank Rashifal: आज 5 अगस्त है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 5/08/2025, 5+0+8+2+0+2+5 =22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 है, जिसका जोड़ 4(2+2=4) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 4 का स्वामी राहु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 5 अगस्त का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आपके लिए नेतृत्व और आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके विचारों को सराहा जाएगा और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपके मार्गदर्शन को महत्व देंगे। आज आप परिवार के लिए कुछ नया प्लान कर सकते हैं। निवेश करते समय किसी अनुभवी से सलाह अवश्य लें।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 3

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

मूलांक 2 (MULANK 2)

भावनात्मक रूप से थोड़ा अस्थिर दिन हो सकता है। आपके विचार दूसरों से मेल नहीं खा सकते, लेकिन शांत रहकर स्थिति को संभाल सकते हैं। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ अनबन की संभावना है, सावधानी रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। कामकाज में लचीलापन रखना फायदेमंद रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

उपाय: चंद्रमा को कच्चा दूध अर्पित करें।

मूलांक 3 (MULANK 3)

आज आपकी योजनाएँ सफल हो सकती हैं। उच्चाधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे। शिक्षा, लेखन, अकादमिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में सफलता मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक मामलों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी और किसी मंदिर या पूजा कार्य में मन लगेगा। धन लाभ की संभावना है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 6

उपाय: गुरु को प्रणाम करें या केले का दान करें।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज का दिन थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है। आप जो सोचते हैं, वैसा नहीं हो पाएगा, जिससे मन अशांत हो सकता है। तकनीकी या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। परिवार में किसी बात को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है। लेकिन धैर्य और विवेक से काम लेने पर स्थिति संभल सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 8

उपाय: काले तिल दान करें।

मूलांक 5 (MULANK 5)

तेज निर्णय क्षमता और संवाद कौशल आज आपको दूसरों से अलग बनाएगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय सौदेबाजी और निवेश के लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को कोई नई जानकारी या अवसर मिल सकता है। यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज का दिन रोमांस, कला और सौंदर्य के प्रति आपकी रुचि को बढ़ाएगा। अविवाहित लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य रहेगा। व्यवसाय में रचनात्मक सोच से लाभ होगा। कोई उपहार या सरप्राइज़ मिल सकता है। सजावट या फैशन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद पुष्प चढ़ाएं।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आपका अंतर्ज्ञान आज बहुत मजबूत रहेगा, लेकिन भावनाओं में बहने से बचें। ध्यान और योग में मन लगाएं। अकेले रहना पसंद करेंगे, जिससे आत्मचिंतन का समय मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी पुराने रिश्ते की यादें आज मन को विचलित कर सकती हैं।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 9

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक 8 (MULANK 8)

शनि प्रभाव के चलते कार्यों में विलंब या रुकावटें संभव हैं, लेकिन धैर्य न खोएं। किसी वरिष्ठ की मदद से काम आसान हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासतौर से कमर और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। लेन-देन टालें। न्यायिक मामलों में सफलता के संकेत हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 4

उपाय: शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।

मूलांक 9 (MULANK 9)

आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आपके साहस और जोश की प्रशंसा होगी। सैन्य, पुलिस, प्रशासन या खेल क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। कुछ लोग आज किसी पुराने विवाद को सुलझाने में सफल होंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में दूरी आ सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 1

उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News