Mulank Rashifal (4 सितंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Mulank Rashifal (4 सितंबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 4 सितंबर का कैसा बीतेगा दिन?

Updated On 2025-09-03 19:40:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

4 September ka Ank Rashifal: आज 4 सितंबर है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 4/09/2025, 4+9+2+0+2+5 =22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 है, जिसका जोड़ 4(2+2=4) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 4 का स्वामी राहु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 4 सितंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। जो काम कुछ समय से अटके थे, वे आज गति पकड़ सकते हैं। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। आज का दिन निवेश के लिए अनुकूल है, लेकिन साझेदारियों में सावधानी रखें। रिश्तों में गरिमा बनाए रखें, अहंकार से दूर रहें। आंखों और सिरदर्द की समस्या हो सकती है, पर्याप्त आराम करें।

टिप्स: सूर्य को जल अर्पित करें, पीला वस्त्र धारण करें।

मूलांक 2 (MULANK 2)

भावनात्मक रूप से आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। किसी प्रियजन से बातचीत दिल को राहत देगी। काम में मन कम लगेगा, लेकिन प्रयास करते रहें। पुराने ग्राहक लौट सकते हैं, छोटे लाभ मिल सकते हैं। प्रेम में भावुकता और संवेदनशीलता बढ़ेगी, पार्टनर से सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव से दूरी बनाएं, मेडिटेशन लाभदायक होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

टिप्स: चांदी की चीज का दान करें या पहनें, सफेद रंग आपके लिए शुभ है।

मूलांक 3 (MULANK 3)

आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। ज्ञान और अनुभव के बल पर कोई बड़ा निर्णय लेने में सफल हो सकते हैं। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे, प्रमोशन के संकेत। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों से जुड़ा लाभ मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएं, संबंध मजबूत होंगे। पाचन संबंधी समस्या से थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

टिप्स: गुरुवार के दिन पीले फूलों का दान करें, किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज का दिन कुछ उलझनों से भरा हो सकता है, परन्तु चतुराई और धैर्य से हालात संभाल सकते हैं। अचानक ट्रांसफर या बदलाव की स्थिति बन सकती है। धोखाधड़ी से सावधान रहें, आज बड़ा जोखिम न लें। पार्टनर से मतभेद संभव हैं, संवाद बनाए रखें। एलर्जी या त्वचा संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।

टिप्स: काले तिल का दान करें, नीला वस्त्र न पहनें।

मूलांक 5 (MULANK 5)

यह दिन बुद्धिमत्ता और त्वरित निर्णय का है। वाणी की शक्ति से आप लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। नई नौकरी की संभावना है या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। मार्केटिंग, कम्युनिकेशन या ऑनलाइन बिजनेस से लाभ मिलेगा। नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है, पुराने संबंध मजबूत होंगे। गले और सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

टिप्स: हरे कपड़े पहनें, गाय को हरी घास खिलाएं।

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज का दिन सौंदर्य, प्रेम और विलास से जुड़ा हो सकता है। किसी शुभ समाचार की उम्मीद करें। कला, फैशन, डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए शुभ दिन। लग्जरी आइटम्स, कॉस्मेटिक या डेकोर से जुड़े बिजनेस में फायदा। रोमांटिक मूड रहेगा, संबंधों में मिठास बढ़ेगी। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है, मादक पदार्थों से दूरी रखें।

टिप्स: सफेद या गुलाबी वस्त्र पहनें, देवी लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आपका झुकाव आज आध्यात्म और आत्मचिंतन की ओर रहेगा। पुराने अनुभवों से कुछ सीख सकते हैं। शोध या लेखन कार्य से जुड़े लोगों को लाभ होगा। निवेश सोच-समझ कर करें, आज जल्दबाजी न करें। पार्टनर की भावनाओं को समझें, संदेह से बचें। अनिद्रा या थकान रह सकती है, पर्याप्त नींद लें।

टिप्स: ध्यान और योग करें, तांबे के बर्तन में पानी पीएं।

मूलांक 8 (MULANK 8)

आज आपके धैर्य और मेहनत की परीक्षा हो सकती है, लेकिन परिणाम सकारात्मक आएंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है, देर से लेकिन स्थायी सफलता मिलेगी। आय में स्थिरता आएगी, लेकिन तुरंत लाभ की अपेक्षा न करें। पुराने रिश्तों में गहराई आएगी, पर एकतरफा उम्मीद से बचें। हड्डियों या पैरों में दर्द संभव है, आराम करें।

टिप्स: नीले रंग का उपयोग करें, शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।

मूलांक 9 (MULANK 9)

आज का दिन एक्शन और जोश से भरा रहेगा। किसी काम में तेजी से सफलता मिल सकती है। कठिन प्रोजेक्ट में लीड मिल सकती है, टीम आपसे प्रेरित होगी। स्पोर्ट्स, डिफेंस, इंजीनियरिंग सेक्टर वालों को लाभ होगा। ऊर्जा और जुनून के साथ संबंध निभाएं, जल्दबाजी से बचें। रक्तचाप और चोट से सावधान रहें।

टिप्स: लाल वस्त्र पहनें, हनुमानजी का स्मरण करें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News