31 जुलाई 2025 मूलांक राशिफल: जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 31 जुलाई का अंक राशिफल।
आज का मूलांक राशिफल
31 july ka Ank Rashifal: आज 31 जुलाई है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 31/07/2025, 3+1+0+7+2+0+2+5 =20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 है, जिसका जोड़ 2(2+0=20) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 2 का स्वामी चंद्रमा है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 31 जुलाई का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन: आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। लोग आपकी सलाह मानेंगे।
करियर: नए प्रोजेक्ट में हाथ डालने का समय है, टीम को लीड करने का मौका मिल सकता है।
पैसा: निवेश सोच-समझकर करें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से नुकसान हो सकता है।
प्यार: पार्टनर आपके फैसलों का सम्मान करेगा। रिश्ते में सामंजस्य बढ़ेगा।
सलाह: किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन जरूर लें।
मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन: भावनाएं हावी रह सकती हैं, लेकिन सूझबूझ से निर्णय लेना जरूरी होगा।
करियर: सहकर्मियों से तालमेल बना रहेगा। क्रिएटिव लोगों को विशेष सफलता मिलेगी।
पैसा: अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी से उधार लेने से बचें।
प्यार: भावनात्मक समझ से रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल लोगों को अवसर मिल सकता है।
सलाह: जल तत्व के नज़दीक समय बिताएं, मन शांत रहेगा।
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन: आपके विचारों को सम्मान मिलेगा। शिक्षा और योजना से जुड़े मामलों में सफलता की संभावना है।
करियर: उच्च पद प्राप्ति का योग है। छात्रों के लिए दिन लाभकारी रहेगा।
पैसा: आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।
प्यार: साथी के साथ समय बिताकर रिश्ते को मजबूती दें। विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
सलाह: वाणी पर संयम रखें।
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन: नई सोच और दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें। बदलाव को अपनाने में संकोच न करें।
करियर: कुछ अड़चनें आ सकती हैं, पर धैर्य से सब सुलझेगा। पुराने कार्यों को पूरा करें।
पैसा: आर्थिक निर्णयों में सावधानी रखें। जोखिम भरे सौदों से बचें।
प्यार: मतभेद हो सकते हैं। धैर्य रखें, समय के साथ स्थिति सुधरेगी।
सलाह: टेक्नोलॉजी से जुड़ी बातों में रुचि लें।
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन: ऊर्जा और आत्मबल से भरपूर दिन है। यात्रा या नई योजना बन सकती है।
करियर: मार्केटिंग, मीडिया या सेल्स वालों के लिए अच्छा समय है।
पैसा: धन आगमन के संकेत हैं। निवेश के लिए उपयुक्त समय है।
प्यार: प्रेम जीवन में रोमांच रहेगा। साथी से सरप्राइज मिल सकता है।
सलाह: फालतू बातों से दूरी बनाएं, ऊर्जा बचाकर रखें।
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन: कला, सौंदर्य और सृजन से जुड़े लोगों के लिए दिन खास है। परिवार से सुख मिलेगा।
करियर: रचनात्मक क्षेत्र के लोगों को पुरस्कार या मान्यता मिल सकती है।
पैसा: फाइनेंशियल प्लानिंग करें, खर्चों को संतुलित रखें।
प्यार: पार्टनर के साथ बिताया समय यादगार रहेगा। विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।
सलाह: घर और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें।
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन: ध्यान और चिंतन का दिन है। एकांत या शांत वातावरण में बेहतर महसूस करेंगे।
करियर: लेखन, रिसर्च या आध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए दिन श्रेष्ठ है।
पैसा: निवेश से बचें, खर्च सीमित रखें।
प्यार: रिश्तों में पारदर्शिता रखें। किसी पुराने विवाद को खत्म करें।
सलाह: जल तत्व से जुड़ी गतिविधियों से लाभ मिलेगा।
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन: धैर्य और नियमबद्धता से कार्य करें। जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें।
करियर: वरिष्ठों से संबंध मधुर बनाएं। मेहनत रंग लाएगी।
पैसा: धन की स्थिति मजबूत हो सकती है, पर ज्यादा लालच नुकसानदेह होगा।
प्यार: रिश्तों में गंभीरता बढ़ेगी। आज भावनाओं को स्पष्ट रूप से प्रकट करें।
सलाह: समय का सदुपयोग करें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन: साहस और ऊर्जा से भरा दिन। जो ठान लेंगे, वह कर दिखाएंगे।
करियर: लीडरशिप की भूमिका में रह सकते हैं। नए प्रोजेक्ट में भागीदारी का योग है।
पैसा: आर्थिक लाभ के प्रबल संकेत हैं। कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
प्यार: भावनात्मक रूप से जुड़ाव बढ़ेगा। नई शुरुआत संभव है।
सलाह: जल्दबाज़ी से बचें, शांत दिमाग से निर्णय लें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452