Mulank Rashifal (3 अक्टूबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 3 अक्टूबर का अंक राशिफल।

Updated On 2025-10-02 19:40:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

3 October ka Ank Rashifal: आज 3 अक्टूबर है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 03/10/2025, 3+1+0+2+0+2+5 =13) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 13 है, जिसका जोड़ 4(1+3=4) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 4 का स्वामी राहु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 3 अक्टूबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने का है। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक मामलों में थोड़ी असहमति संभव है। धन निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। पदोन्नति के संकेत हैं। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

लकी कलर: सुनहरा

सुझाव: सूर्य को जल अर्पण करें।

मूलांक 2 (MULANK 2)

आज का दिन कुछ उलझनों से भरा हो सकता है। प्रियजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मी से असहमति संभव है। शांत रहकर काम लेंगे तो सफलता मिलेगी। रचनात्मक क्षेत्र वालों के लिए समय अच्छा है। नींद की कमी हो सकती है।

लकी कलर: सफेद

सुझाव: चंद्रमा मंत्र का जाप करें।

मूलांक 3 (MULANK 3)

आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में तारीफ मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है। पैसों से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। थकान महसूस हो सकती है।

लकी कलर: पीला

सुझाव: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज कुछ अनचाही परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, जिनसे निपटने के लिए धैर्य की आवश्यकता होगी। कोई अधूरा कार्य फिर से शुरू हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ होगा। पीठ दर्द हो सकता है।

लकी कलर: भूरा

सुझाव: मां दुर्गा की आराधना करें।

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज आपकी वाकपटुता लोगों को प्रभावित करेगी। मित्रों और सहयोगियों से अच्छे संबंध बनेंगे। यात्रा संभव है, जो लाभदायक रहेगी। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। जुकाम या गले की समस्या हो सकती है।

लकी कलर: हरा

सुझाव: हरे फल या सब्जी का दान करें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज मन कला, संगीत या सजावट की ओर आकर्षित रहेगा। प्रेम जीवन में मिठास आएगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। खरीदारी के योग बन रहे हैं। डिजाइन, फैशन, इंटीरियर वालों के लिए अवसर हैं। स्किन या हार्मोन संबंधी समस्या हो सकती है।

लकी कलर: गुलाबी

सुझाव: शुक्रवार का व्रत रखें।

मूलांक 7 (MULANK 7)

भीड़ से दूर रहना आज आपके लिए बेहतर होगा। आत्मचिंतन करें और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएं। तकनीकी या रिसर्च के क्षेत्र में लाभ होगा। शोध, साइंस या लेखन में संलग्न लोगों के लिए दिन अच्छा है। माइग्रेन या मानसिक थकान हो सकती है।

लकी कलर: नीला

सुझाव: गुरु का आशीर्वाद लें।

मूलांक 8 (MULANK 8)

आज आपको कई काम एक साथ करने पड़ सकते हैं। बाधाएं आएंगी, लेकिन आपकी परिपक्वता उन्हें संभाल लेगी। कोर्ट-कचहरी या कर्ज से संबंधित मामले निपट सकते हैं। सरकारी कामकाज में गति आएगी। ब्लड प्रेशर या हड्डियों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

लकी कलर: काला

सुझाव: शनिदेव की पूजा करें।

मूलांक 9 (MULANK 9)

आज आप में गजब का आत्मबल रहेगा। किसी पुराने झगड़े का समाधान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में दबदबा बना रहेगा, लेकिन क्रोध से बचें। सेना, पुलिस या प्रशासन में कार्यरत लोगों को प्रशंसा मिलेगी। सिर दर्द या बुखार हो सकता है।

लकी कलर: लाल

सुझाव: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News