Mulank Rashifal (28 सितंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Mulank Rashifal (28 सितंबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 28 सितंबर का अंक राशिफल।

Updated On 2025-10-16 20:45:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

28 September ka Ank Rashifal: आज 28 सितंबर है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 28/09/2025, 2+8+9+2+0+2+5 =28) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 28 है, जिसका जोड़ 1(2+8=10) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 1 का स्वामी सूर्य है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 28 सितंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आपके लिए नई शुरुआत और व्यक्तिगत विकास का अवसर लेकर आएगा। इस दिन आपके अंदर जोश और आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर सकेंगे। यदि आप किसी प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह दिन शुभ रहेगा। हालांकि, थोड़ा संयम और धैर्य भी आवश्यक होगा, क्योंकि उग्र स्वभाव से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार और संबंधों में सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: लाल

लकी अंक: 9

मूलांक 2 (MULANK 2)

आज का दिन संबंध सुधारने और विवादों को सुलझाने के लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें, खासकर मानसिक तनाव से बचें। प्रेम और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दिन की खास बात यह है कि धैर्य और समझदारी से आप किसी भी मुश्किल को पार कर पाएंगे।

शुभ रंग: सफेद

लकी अंक: 4

मूलांक 3 (MULANK 3)

आपके विचारों को सराहा जाएगा और नए अवसर आपके सामने आएंगे। हालांकि, आवेश में आकर जल्दबाजी करने से बचें। मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे, लेकिन अनावश्यक विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य में हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए संतुलित आहार लें।

शुभ रंग: पर्पल

लकी अंक: 6

मूलांक 4 (MULANK 4)

आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है, जो आपके लिए चुनौतीपूर्ण लेकिन फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर नियमित व्यायाम और आराम जरूरी रहेगा। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।

शुभ रंग: गुलाबी

लकी अंक: 2

मूलांक 5 (MULANK 5)

आपका मन नए विचारों के लिए प्रेरित होगा। लेकिन किसी भी तरह के जोखिम लेने से पहले पूरी योजना बनाएं। पारिवारिक जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए बातचीत से विवाद सुलझाएं। स्वास्थ्य में हल्की अनिश्चितता बनी रहेगी, अतः ध्यान रखें।

शुभ रंग: नारंगी

लकी अंक: 1

मूलांक 6 (MULANK 6)

आपके लिए परिवार और सामाजिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे। किसी करीबी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक निभाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी होगा। कला और संगीत में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह दिन शुभ रहेगा।

शुभ रंग: हल्का सफेद

लकी अंक: 5

मूलांक 7 (MULANK 7)

आज का दिन आपके लिए आत्मनिरीक्षण और ज्ञान की प्राप्ति का दिन हो सकता है। नई किताबें पढ़ने या कोई नया ज्ञान सीखने के लिए उपयुक्त समय है। कार्यक्षेत्र में कुछ जटिलताएं आ सकती हैं, लेकिन आपका धैर्य और बुद्धिमत्ता आपको सफलता दिलाएगी। सामाजिक जीवन में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खासकर मानसिक तनाव से बचें।

शुभ रंग: चैती

लकी अंक: 2

मूलांक 8 (MULANK 8)

आपकी योजनाएं आगे बढ़ेंगी और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नेतृत्व के नए अवसर आएंगे, जिन्हें समझदारी से संभालना होगा। परिवार में थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा यदि नियमित दिनचर्या का पालन करें।

शुभ रंग: पीला

लकी अंक: 5

मूलांक 9 (MULANK 9)

आपका दयालु स्वभाव और सेवा भाव बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। पुराने संबंध मजबूत होंगे और नए मित्र बनेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, फालतू के खर्च से बचें। स्वास्थ्य के लिहाज से यह दिन सामान्य रहेगा। आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को शांति मिलेगी।

शुभ रंग: पर्पल

लकी अंक: 7

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News