Mulank Rashifal (27 सितंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 27 सितंबर का अंक राशिफल।

Updated On 2025-09-26 20:10:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

27 September ka Ank Rashifal: आज 27 सितंबर है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 27/09/2025, 2+7+9+2+0+2+5 =27) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 27 है, जिसका जोड़ 9(2+7=9) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 9 का स्वामी मंगल है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 27 सितंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास दिखाने का है। आपके निर्णय दूसरों को प्रभावित करेंगे। यदि आप किसी संस्था या समूह में हैं, तो आप मुख्य भूमिका में रह सकते हैं। नौकरी में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। निवेश सोच-समझकर करें। पार्टनर से ईगो क्लैश हो सकता है। नींद की कमी हो सकती है।

उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

मूलांक 2 (MULANK 2)

चंद्रमा के प्रभाव में रहने वाले मूलांक 2 वालों के लिए आज भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। दूसरों के मामलों में दखल न दें। सहकर्मी या बॉस से बात करते समय संयम रखें। खर्चों पर लगाम जरूरी है। पुराने रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। सर्दी या एलर्जी परेशान कर सकती है।

उपाय: माता लक्ष्मी को दूध से बनी मिठाई अर्पित करें।

मूलांक 3 (MULANK 3)

आज का दिन उन्नति और प्रसिद्धि का संकेत दे रहा है। आपको अपने ज्ञान और अनुभव से प्रशंसा मिलेगी। शिक्षण, लेखन या मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ। धन लाभ के संकेत हैं। नए रिश्ते की शुरुआत संभव। पाचन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

उपाय: पीले वस्त्र पहनें और केले का दान करें।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। नई योजनाओं को शुरू करने से पहले अच्छे से जांच करें। तकनीकी क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को सतर्क रहना होगा। अचानक खर्चा बढ़ सकता है। संबंधों में तनाव ना लें, समय दें। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखें।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज का दिन सक्रियता और नए संपर्कों से जुड़ा रहेगा। आप जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें गति बनी रहेगी। मार्केटिंग, मीडिया और सेल्स वालों के लिए अवसर। लाभ की संभावना है। साथी के साथ रोमांटिक दिन बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: तुलसी के पौधे में जल दें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज का दिन सौंदर्य, कला और संबंधों पर केंद्रित रहेगा। सजावट, संगीत या रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। डिजाइनिंग, फैशन या कला से जुड़े लोगों के लिए बेहतर समय। खर्च ज्यादा हो सकता है। प्यार में मिठास बढ़ेगी। त्वचा संबंधी दिक्कत संभव।

उपाय: माता दुर्गा को इत्र चढ़ाएं।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आंतरिक शांति और अकेलेपन की भावना हावी रह सकती है। आज का दिन चिंतन और योजना बनाने के लिए उपयुक्त है, क्रियान्वयन के लिए नहीं। ऑफिस में खुद को साबित करने की कोशिश करें। निवेश ना करें। भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। माइग्रेन या थकावट।

उपाय: जल में केसर मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।

मूलांक 8 (MULANK 8)

शनि के प्रभाव वाला यह मूलांक आज मेहनत का पूरा फल देगा। आपकी स्थिरता और लगन से आप दूसरों से आगे रहेंगे। प्रमोशन या मान-सम्मान के योग हैं। लोन या पैसों से जुड़ी समस्या हल हो सकती है। जीवनसाथी से अच्छा समर्थन मिलेगा। घुटनों या रीढ़ से जुड़ी समस्या।

उपाय: काले तिल और उड़द का दान करें।

मूलांक 9 (MULANK 9)

आपकी ऊर्जा और आत्मबल आज उच्च स्तर पर रहेगा। समाज सेवा या किसी बड़े लक्ष्य की ओर कदम बढ़ सकते हैं। नेतृत्व भूमिकाओं में पहचान बनेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रेम संबंध में उत्साह बना रहेगा। शरीर में गर्मी महसूस हो सकती है।

उपाय: लाल फूल हनुमान जी को चढ़ाएं।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News