Mulank Rashifal (27 नवंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Mulank Rashifal (27 नवंबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 27 नवंबर का अंक राशिफल।

Updated On 2025-11-27 06:40:00 IST

27 November ka Ank Rashifal: आज 27 नवंबर है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 27/11/2025, 2+7+1+1+2+0+2+5 =20 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 है, जिसका जोड़ 2(2+0=20) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 2 का स्वामी चंद्रमा है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 27 नवंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

यह दिन आपके लिए भावनात्मक संतुलन का संदेश लाया है। काम में निर्णय लेने से पहले मन की आवाज सुनना फायदेमंद होगा। अपने कर्मचारियों या सहयोगियों से अच्छे व्यवहार के साथ बात करेंगे तो काम तेजी से होंगे। प्रेम जीवन में पार्टनर के प्रति संवेदनशील रहें, तभी तालमेल बेहतर होगा। किसी पुराने काम को पूरा करने का अच्छा समय है।

मूलांक 2 (MULANK 2)

आज का दिन पूर्णतः आपका है। चंद्रमा की ऊर्जा आपके आत्मविश्वास और अंतर्ज्ञान को मजबूत करेगी। विचारों में स्पष्टता आएगी और जो कार्य आप लंबे समय से मन में लेकर चल रहे थे, उन्हें आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि अधिक भावुक होने से निर्णय प्रभावित ना होने दें। नौकरीपेशा लोगों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। प्रेम और परिवार में सामंजस्य व मधुर संवाद बने रहेंगे। मानसिक शांति के लिए ध्यान या शांत संगीत सुनना लाभदायक रहेगा।

मूलांक 3 (MULANK 3)

आज का दिन आपको योजनाओं को व्यवस्थित करने का संदेश देता है। गुरु और चंद्रमा का सम्मिलित प्रभाव आपको सोचने-समझने और कामों को सही दिशा देने में मदद करेगा। यदि आप किसी शिक्षा, आध्यात्म या क़ानूनी कार्य से जुड़े हैं तो अच्छी प्रगति संभव है। संचार में मधुरता रखें और किसी भी मुद्दे पर आक्रामकता से बचें। परिवार में बुजुर्गों की सलाह उपयोगी रहेगी। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आपके लिए दिन थोड़ा मिश्रित परिणाम देने वाला है। राहु की ऊर्जा और चंद्रमा का संयोजन मन में अस्थिरता ला सकता है। योजनाएं अचानक बदल सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। कोई व्यक्ति आपको गलत दिशा में सुझाव दे सकता है, अतः हर बात को स्वयं जांचें। रचनात्मक कार्य या तकनीकी काम करने वालों को छोटे-छोटे सुधारों से फायदा मिलेगा। प्रेम संबंधों में ईमानदारी और स्पष्टता आवश्यक है। स्वास्थ्य में थकान या सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं।

मूलांक 5 (MULANK 5)

यह दिन आपके लिए संवाद और अवसरों का वाहक है। बुध और चंद्रमा की संयुक्त ऊर्जा नए संपर्क और नई संभावनाएं बना सकती है। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो कोई नया क्लाइंट या लाभदायक प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य लेकिन संतुष्टिदायक रहेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम में हल्की भावनात्मक संवेदनशीलता रहेगी। बेहतर होगा पार्टनर की बात ध्यान से सुनें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं।

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज आप आकर्षण, कला और संबंधों में सौम्यता का अनुभव करेंगे। शुक्र और चंद्रमा का सहयोग घर-परिवार और प्रेम जीवन में मधुरता लाता है। यदि आप होटल, फैशन, डिजाइनिंग, ब्यूटी या मनोरंजन क्षेत्र में हैं तो दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। कोई रुका हुआ आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन में मन-मुटाव खत्म हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मीठे का सेवन नियंत्रित रखें।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आज आपका ध्यान आंतरिक शांति, शोध और आध्यात्मिकता की ओर झुकेगा। केतु और चंद्रमा का संयोजन आपको एकांत में सोचने-समझने का अवसर देगा। यदि आप किसी क्रिएटिव या विश्लेषणात्मक क्षेत्र में काम करते हैं तो आज बेहतरीन विचार मिल सकते हैं। लेकिन भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है, इसलिए परिवार या साथी को उपेक्षित न करें। आर्थिक मामलों के लिए दिन सामान्य है। लंबी यात्रा की योजना टल सकती है।

मूलांक 8 (MULANK 8)

यह दिन आपके लिए कर्म और परिणाम का मिश्रण है। शनि की ऊर्जा और चंद्रमा का प्रभाव आपको अनुशासन, धैर्य और जिम्मेदारी की ओर प्रेरित करता है। पुराने काम पूरा करने का बेहतरीन अवसर है। किसी कानूनी या सरकारी काम में प्रगति संभव है। व्यवसाय में कड़ी मेहनत का फल जल्द मिलेगा, हालांकि पार्टनरशिप में सावधानी जरूरी है। भावनात्मक रूप से थोड़ा भारी महसूस कर सकते हैं। शांत वातावरण में समय बिताएं।

मूलांक 9 (MULANK 9)

आज का दिन उत्साह और ऊर्जा लिए हुए है, लेकिन चंद्रमा की शांति आपकी आक्रामक ऊर्जा को संतुलित करेगी। यदि आप नेतृत्व-क्षेत्र, सुरक्षा, खेल या प्रशासन से जुड़े हैं तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। विवादों से बचें और किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। प्रेम संबंधों में कोमलता जरूरी है, अन्यथा गलतफहमी बन सकती है। सेहत में छोटी-मोटी चोट या थकान हो सकती है। स्वयं पर ध्यान दें। वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News