Mulank Rashifal (26 अक्टूबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Mulank Rashifal (26 अक्टूबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 25 अक्टूबर का अंक राशिफल।

Updated On 2025-10-26 06:50:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

26 October ka Ank Rashifal: आज 26 अक्टूबर है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 26/10/2025, 2+6+1+0+2+0+2+5 =18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 है, जिसका जोड़ 9(1+8=9) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 9 का स्वामी मंगल है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 25 अक्टूबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता की परीक्षा होगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में एक नई दिशा तय कर सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन सफलता दिलाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, परंतु अहंकार से बचें। पारिवारिक स्तर पर थोड़ी असहमति हो सकती है।

उपाय: तांबे के पात्र में जल लेकर सूर्य को अर्घ्य दें।

लकी कलर: सुनहरा

लकी नंबर: 1

मूलांक 2 (MULANK 2)

आपकी संवेदनशीलता आज आपके पक्ष में काम करेगी। भावनात्मक मुद्दों में संयम रखें। परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। कामकाज में शांति से निर्णय लेना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अध्ययन में रुचि बढ़ाने वाला है।

उपाय: चंद्रमा को शीतल जल चढ़ाएं और “ॐ सोमाय नमः” मंत्र का जाप करें।

लकी कलर: सफेद

लकी नंबर: 2

मूलांक 3 (MULANK 3)

आज आपके ज्ञान और अनुभव की परीक्षा होगी। दफ्तर में आपके सुझावों को मान्यता मिल सकती है। गुरु ग्रह की कृपा से रुके हुए काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में धार्मिक माहौल बनेगा।

उपाय: गुरुवार के देवता बृहस्पति को पीले फूल अर्पित करें।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 3

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज आपको अपने व्यवहार और निर्णयों में स्थिरता रखनी होगी। अनावश्यक चिंता से दूर रहें। कामकाज में नई योजनाएं लाभदायक रहेंगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है।

उपाय: राहु के लिए नारियल और तिल का दान करें।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर: 4

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज आपकी संचार कला और बुद्धिमत्ता सफलता का मार्ग बनाएगी। व्यापारियों के लिए लाभ के योग हैं। कोई नया अनुबंध या डील फाइनल हो सकती है। युवाओं के लिए करियर में नए अवसर खुलेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

उपाय: तुलसी पर जल चढ़ाएं और “ऊं बुधाय नमः” मंत्र का जप करें।

लकी कलर: हरा

लकी नंबर: 5

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज का दिन प्रेम, कला और भौतिक सुखों से भरा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ प्रस्ताव संभव हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, पर खर्चे बढ़ सकते हैं। रिश्तों में मीठा व्यवहार बनाए रखें।

उपाय: मां लक्ष्मी की आराधना करें और गुलाबी पुष्प अर्पित करें।

लकी कलर: गुलाबी

लकी नंबर: 6

मूलांक 7 (MULANK 7)

आज आत्ममंथन का दिन है। एकांत में रहकर अपनी योजनाओं की समीक्षा करें। कार्यक्षेत्र में सुधार के मौके मिलेंगे लेकिन धैर्य रखना जरूरी है। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। विदेश से जुड़ा कोई समाचार प्रसन्नता देगा।

उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें और दूर्वा अर्पित करें।

लकी कलर: हल्का ग्रे

लकी नंबर: 7

मूलांक 8 (MULANK 8)

आज मेहनत का फल मिलने वाला दिन है। पुराने अटके कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन खर्च नियंत्रण में रखें। न्याय से जुड़े मामलों में सफलता की संभावना है।

उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक अर्पित करें।

लकी कलर: नीला-काला

लकी नंबर: 8

मूलांक 9 (MULANK 9)

आज ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा। किसी नई योजना की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। नौकरी और व्यापार दोनों में प्रगति के संकेत हैं। परंतु गुस्से पर नियंत्रण रखें। फिटनेस और खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों में सफलता मिलेगी।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

लकी कलर: लाल

लकी नंबर: 9

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News