26 जुलाई 2025 मूलांक राशिफल: जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 26 जुलाई का अंक राशिफल।

Updated On 2025-07-25 19:40:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

26 july ka Ank Rashifal: आज 26 जुलाई है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 26/07/2025, 2+6+0+7+2+0+2+5 =24) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 24 है, जिसका जोड़ 6(2+4=6) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 6 का स्वामी शुक्र है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 26 जुलाई का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

इस दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन शनि के प्रभाव के कारण थोड़ी धीमी गति से काम होंगे। धैर्य रखें। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले सलाह अवश्य लें। व्यर्थ की बहस से बचें।

सुझाव: संयम बनाए रखें और वरिष्ठों की बात को नजरअंदाज न करें।

मूलांक 2 (MULANK 2)

भावनात्मक रूप से आप थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। पुराने संबंधों में कोई बात पुनः उभर सकती है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ मतभेद से बचें।

सुझाव: ध्यान और प्राणायाम से मानसिक शांति प्राप्त करें।

मूलांक 3 (MULANK 3)

इस दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है। निवेश या उधारी से दूर रहें। उच्च शिक्षा से जुड़े लोग किसी नये अवसर की उम्मीद कर सकते हैं।

सुझाव: आलस्य न करें और दिन की योजना बना कर चलें।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। अचानक यात्रा या खर्चा हो सकता है। किसी बात को लेकर उलझन बढ़ सकती है। लेकिन समस्या से निपटने में आप सक्षम रहेंगे।

सुझाव: इलेक्ट्रॉनिक्स या वाहन प्रयोग करते समय सतर्क रहें।

मूलांक 5 (MULANK 5)

बुद्धि और तर्क के साथ आज आप कुछ नया कर सकते हैं। इंटरव्यू, व्यापारिक बैठक या कोई प्रस्तुति देनी हो तो सफलता संभव है। लेकिन शनि की मौजूदगी योजनाओं में थोड़ी देरी ला सकती है।

सुझाव: छोटी बातों को दिल से न लगाएं।

मूलांक 6 (MULANK 6)

पारिवारिक मामलों में आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में असमंजस या दूरी बढ़ सकती है। व्यवसाय में किसी महिला मित्र की सलाह लाभदायक सिद्ध हो सकती है।

सुझाव: रिश्तों में पारदर्शिता रखें।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आध्यात्मिक रुझान या ध्यान की ओर झुकाव बढ़ेगा। जीवन में कोई रहस्य उजागर हो सकता है। भ्रम की स्थिति से बाहर आने के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएं।

सुझाव: अकेलेपन से डरें नहीं, यह आत्मचिंतन का समय है।

मूलांक 8 (MULANK 8)

आज का दिन आपके लिए विशेष है क्योंकि दिन का मूलांक भी 8 है। यह समय कर्म प्रधान होगा। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन विलंब के साथ। नकारात्मकता से दूर रहें, और धैर्य से कार्य करें।

सुझाव: गलतफहमियों से बचें और मन में दृढ़ निश्चय बनाए रखें।

मूलांक 9 (MULANK 9)

उर्जा से भरपूर रहेंगे लेकिन गुस्सा आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसी कानूनी या सरकारी कार्य में उलझ सकते हैं। शांति से अपनी बात रखें और परिजनों के साथ विनम्रता रखें।

सुझाव: क्रोध से बचें, शांति से निर्णय लें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News