Mulank Rashifal (26 जनवरी 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन
Mulank Rashifal (26 जनवरी 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 26 जनवरी का अंक राशिफल।
आज का मूलांक राशिफल
26 January ka Ank Rashifal: आज 26 जनवरी है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 26/01/2026, 2+6+0+1+2+0+2+6 =19 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 है, जिसका जोड़ 10(1+0=1) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 26 जनवरी का अंक राशिफल।
मूलांक 1
सूर्य के प्रभाव से आप निर्णय लेने में दृढ़ रहेंगे। सरकारी कार्य, प्रशासन, राजनीति या नेतृत्व से जुड़े लोग विशेष लाभ पा सकते हैं। आत्मसम्मान बढ़ेगा, लेकिन अहंकार से बचना आवश्यक होगा। आज लिया गया कोई निर्णय भविष्य में दिशा तय कर सकता है।
मूलांक 2
आज का दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव ला सकता है। चंद्रमा का स्वभाव संवेदनशील होता है, और सूर्य प्रधान तिथि पर आपको अपने मन को संतुलित रखना होगा। पारिवारिक रिश्तों में संवाद बढ़ाने से लाभ होगा। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, अंतर्मन की आवाज सुनें।
मूलांक 3
मूलांक 3 वालों के लिए यह दिन ज्ञान, सलाह और मार्गदर्शन का है। शिक्षा, अध्यापन, लेखन और आध्यात्मिक क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं। 26 जनवरी का राष्ट्रीय महत्व आपके भीतर जिम्मेदारी की भावना बढ़ा सकता है। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मूलांक 4
आज राहु का प्रभाव आपको नए प्रयोगों की ओर ले जाएगा, लेकिन जोखिम सोच-समझकर लें। तकनीकी, अनुसंधान या रचनात्मक कार्यों में नए विचार आ सकते हैं। अनावश्यक विवादों से दूर रहें और नियमों का पालन करें।
मूलांक 5
व्यापार, मार्केटिंग, मीडिया और यात्रा से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। 26 जनवरी की ऊर्जा आपको तेज निर्णय लेने में मदद करेगी, लेकिन अधीरता से बचना जरूरी है।
मूलांक 6
आज का दिन सौंदर्य, संबंध और संतुलन का है। शुक्र के कारण प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। कला, फैशन, डिजाइन और रचनात्मक क्षेत्रों में लाभ संभव है। हालांकि खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखें।
मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए यह दिन आत्मचिंतन और विश्लेषण का है। आप थोड़ा अलग-थलग महसूस कर सकते हैं, लेकिन यही समय आत्मविकास के लिए उत्तम है। शोध, अध्ययन और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। बाहरी शोर से दूर रहकर काम करना लाभदायक होगा।
मूलांक 8
आज का दिन कर्म और अनुशासन का संदेश देता है। शनि के प्रभाव से कार्यों में धीमापन आ सकता है, लेकिन मेहनत का फल देर से सही, स्थायी मिलेगा। कानूनी, प्रशासनिक या ज़मीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।
मूलांक 9
आज का दिन ऊर्जा और साहस से भरा रहेगा। आप अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करेंगे और नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं। खेल, सुरक्षा, तकनीकी या सेवा क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ेगी। क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452