Mulank Rashifal (24 जनवरी 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन
Mulank Rashifal (24 जनवरी 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 24 जनवरी का अंक राशिफल।
आज का मूलांक राशिफल
24 January ka Ank Rashifal: आज 24 जनवरी है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 24/01/2026, 2+4+0+1+2+0+2+6 =17 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 है, जिसका जोड़ 8(1+7=8) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनिदेव हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 24 जनवरी का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज का दिन आपके लिए आत्ममंथन और रणनीति बनाने का है। कार्यक्षेत्र में नए विचार उभर सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से निर्णय लेने से बचना आवश्यक है। वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सिरदर्द या थकान हो सकती है, इसलिए विश्राम जरूरी है।
मूलांक 2
आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। रिश्तों में पारदर्शिता रखना बेहद जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करें। ध्यान और संगीत से मानसिक शांति प्राप्त होगी।
मूलांक 3
आज का दिन सीखने और सिखाने का है। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए समय अनुकूल है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। हालांकि अहंकार से बचना जरूरी होगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान में संयम रखें।
मूलांक 4
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण लेकिन फलदायी दिन है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, पर परिणाम संतोषजनक होंगे। योजनाओं में देरी संभव है, धैर्य रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पीठ या जोड़ों में हल्का दर्द हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें।
मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए यह दिन अवसरों से भरा है। नए संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में लाभ देंगे। व्यापार और संचार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। यात्रा के योग बन सकते हैं। हालांकि जल्दबाजी में वादे न करें। मानसिक ऊर्जा प्रबल रहेगी और दिन उत्साहपूर्ण बीतेगा।
मूलांक 6
आज का दिन प्रेम और पारिवारिक सुख का संकेत देता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। कला, फैशन और डिजाइन से जुड़े लोगों को प्रशंसा मिल सकती है। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मीठे से परहेज करें।
मूलांक 7
आज का दिन आत्मचिंतन और गहराई से सोचने का है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अकेले काम करना अधिक पसंद आएगा। किसी रहस्य या शोध से जुड़े कार्य में सफलता मिल सकती है। भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन यह अस्थायी होगी।
मूलांक 8
आज का दिन विशेष महत्व रखता है। कर्म का सीधा फल मिलने का योग है। मेहनत का परिणाम अवश्य मिलेगा, चाहे थोड़ी देर से ही क्यों न हो। सरकारी या कानूनी मामलों में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। अनुशासन और धैर्य आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेंगे।
मूलांक 9
आपके लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर है। समाज सेवा या किसी की मदद करने से आत्मसंतोष मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व का अवसर मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगे, लेकिन चोट-चपेट से सावधान रहें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452