Mulank Rashifal (23 जनवरी 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन
Mulank Rashifal (23 जनवरी 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 23 जनवरी का अंक राशिफल।
आज का मूलांक राशिफल
23 January ka Ank Rashifal: आज 23 जनवरी है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 23/01/2026, 2+3+0+1+2+0+2+6 =16 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 है, जिसका जोड़ 7(1+6=7) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 23 जनवरी का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगी। हालांकि अहंकार से बचना आवश्यक होगा। सरकारी कार्यों, प्रशासन या प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक मामलों में संयम रखें और वरिष्ठों की सलाह को महत्व दें।
मूलांक 2
आज का यह दिन भावनात्मक संतुलन का है। मन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है और पुराने संबंधों की यादें उभर सकती हैं। दांपत्य जीवन में संवाद की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग से सफलता मिलेगी। अकेले निर्णय लेने के बजाय टीम वर्क लाभदायक रहेगा। ध्यान और प्रार्थना से मानसिक शांति मिलेगी।
मूलांक 3
मूलांक 3 के जातकों के लिए यह दिन ज्ञान, सीख और मार्गदर्शन से जुड़ा रहेगा। शिक्षा, प्रशिक्षण, लेखन और अध्यापन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। किसी वरिष्ठ या गुरु का मार्गदर्शन जीवन में नई दिशा दे सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी।
मूलांक 4
आज का दिन आपके लिए थोड़ा अस्थिरता भरा हो सकता है। योजनाएं अचानक बदल सकती हैं, जिससे मन विचलित हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र, शोध या नवाचार से जुड़े लोगों को नए विचार मिल सकते हैं। जोखिम भरे निवेश से बचें। धैर्य और व्यावहारिकता बनाए रखना इस दिन की कुंजी है।
मूलांक 5
आज आपके लिए संचार और संपर्कों का दिन है। नए लोगों से मुलाकात, यात्रा या मीटिंग के योग बन सकते हैं। मीडिया, मार्केटिंग, व्यापार और सेल्स से जुड़े लोगों को लाभ होगा। हालांकि जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
मूलांक 6
आज का दिन आपके लिए सौंदर्य, रिश्ते और आराम से जुड़ा है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। कला, फैशन, संगीत और डिजाइन से जुड़े लोगों को प्रेरणा मिलेगी। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। आत्म-संतोष का अनुभव होगा।
मूलांक 7
आज के दिन आत्मविश्लेषण, ध्यान और रहस्यमय विषयों में रुचि बढ़ेगी। अकेले समय बिताने की इच्छा होगी। शोध, आध्यात्मिक साधना और गूढ़ ज्ञान से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावहारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा।
मूलांक 8
आज का दिन कर्म और जिम्मेदारियों से जुड़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में दबाव अधिक हो सकता है, लेकिन मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा। कानूनी या प्रशासनिक मामलों में सावधानी रखें। धैर्य, अनुशासन और समय प्रबंधन से ही सफलता संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा।
मूलांक 9
आज का दिन ऊर्जा और साहस से भरा रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, लेकिन गुस्से और जल्दबाजी से बचना आवश्यक है। प्रतियोगिता, खेल, रक्षा या तकनीकी क्षेत्र में काम करने वालों को लाभ मिल सकता है। परोपकार और सेवा के कार्यों में भाग लेने से मानसिक संतोष मिलेगा।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452