Mulank Rashifal (23 अगस्त 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

23 August ka Ank Rashifal: यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 23 अगस्त का अंक राशिफल।

Updated On 2025-08-22 19:40:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

23 August ka Ank Rashifal: आज 23 अगस्त है और दिन शनििवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 23/08/2025, 2+3+8+2+0+2+5 =22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 है, जिसका जोड़ 4(2+2=4) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 4 का स्वामी राहु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 23 अगस्त का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन नेतृत्व क्षमता को निखारने वाला है। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेकिन अहंकार से बचें। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में नरमी बरतें।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 3

उपाय: पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं।

मूलांक 2 (MULANK 2)

भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान या साधना का सहारा लें। यात्रा करने से पहले योजना बना लें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

उपाय: चंद्रमा को कच्चा दूध अर्पित करें।

मूलांक 3 (MULANK 3)

धार्मिक या आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच की सराहना होगी। छात्रों के लिए दिन उत्तम है। घर में किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लाभ देगा। अहंकार से दूर रहें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

उपाय: मंदिर में पीले फूल चढ़ाएं।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज का दिन योजनाओं को मूर्त रूप देने का है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। किसी पर अधिक भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 8

उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

मूलांक 5 (MULANK 5)

नए विचारों के साथ दिन की शुरुआत होगी। व्यापार में नई संभावनाएं बन सकती हैं। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

मूलांक 6 (MULANK 6)

पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। कला, सौंदर्य और डिजाइन से जुड़े लोगों को आज सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। बच्चों के साथ समय बिताएं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

उपाय: किसी जरूरतमंद को मिठाई बांटें।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आज का दिन आत्मनिरीक्षण और गहराई से सोचने का है। मन थोड़ी उलझन में रह सकता है, लेकिन शांत रहकर निर्णय लें। किसी गुप्त योजना पर काम शुरू हो सकता है।

शुभ रंग: सिल्वर

शुभ अंक: 7

उपाय: केतू से संबंधित मंत्र का जाप करें या कुत्तों को भोजन दें।

मूलांक 8 (MULANK 8)

आज का दिन कर्म प्रधान रहेगा। मेहनत रंग लाएगी लेकिन धैर्य रखना जरूरी है। कोई पुराना मामला फिर से उभर सकता है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। नियमों का पालन करें।

शुभ रंग: काला या गहरा नीला

शुभ अंक: 4

उपाय: शनिदेव की पूजा करें और काले तिल दान करें।

मूलांक 9 (MULANK 9)

ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन होगा। नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है। स्पोर्ट्स, पुलिस, सेना या प्रशासन से जुड़े लोगों को लाभ होगा। थोड़ी सी जल्दबाजी परेशानी पैदा कर सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 1

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News