Mulank Rashifal (22 नवंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन
Mulank Rashifal (22 नवंबर 2025):
आज का मूलांक राशिफल
22 November ka Ank Rashifal: आज 22 नवंबर है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 22/11/2025, 2+2+1+1+2+0+2+5 =15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 है, जिसका जोड़ 6(1+5=6) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 6 का स्वामी शुक्र है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 22 नवंबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपके नेतृत्व और आत्मविश्वास को नई दिशा दे सकता है। लोगों के साथ तालमेल बेहतर बनेगा। किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है, बस अहं को नियंत्रण में रखें। कार्यक्षेत्र में कोई वरिष्ठ आपके विचारों की सराहना कर सकता है। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाएं सुनना महत्वपूर्ण रहेगा।
मूलांक 2 (MULANK 2)
मूलांक 2 वालों के लिए यह दिन भावनाओं को समझने और संवेदनाओं को प्रकट करने का अवसर लेकर आता है। आप सामान्यतः बहुत कोमल स्वभाव के होते हैं, और 6 का प्रभाव आपकी भावनाओं को और भी रचनात्मक बनाएगा। परिवार में कोई खास बातचीत हो सकती है, जिससे रिश्तों में स्पष्टीकरण आएगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग बढ़ेगा और किसी महिला सहकर्मी से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य में मानसिक शांति लाभदायक रहेगी।
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज आपको अपनी बुद्धि और अनुभव का उपयोग करके किसी समस्या को सुलझाने का अवसर मिलेगा। शिक्षण, सलाह, कला या प्रबंधन से जुड़े लोग विशेष रूप से लाभ पाएंगे। परिवार में कोई उत्सव या योजना बन सकती है। छात्रों के लिए यह दिन रचनात्मकता बढ़ाने वाला रहेगा।
मूलांक 4 (MULANK 4)
मूलांक 4 के लोगों को आज अपनी योजनाओं में थोड़ाभर बदलाव करना पड़ सकता है। आज धैर्य और व्यवहारिकता आपका सबसे बड़ा हथियार है। अप्रत्याशित लाभ संभव है परंतु जल्दबाजी नुकसान देगी। प्रेम जीवन में कोई मधुर क्षण आएगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
मूलांक 5 (MULANK 5)
संयम आपको बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगा। यात्राओं, संवाद, व्यापार और नए संपर्कों के लिए यह दिन बहुत अच्छा है। किसी पुराने मित्र या संपर्क से लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में किसी छोटी खरीदारी या सजावट का विचार आ सकता है। सोशल मीडिया से जुड़ा काम करने वालों को विशेष सफलता मिलेगी।
मूलांक 6 (MULANK 6)
आपकी आकर्षक व्यक्तित्व, रचनात्मकता, सामाजिकता और प्रेमपूर्ण व्यवहार आज सर्वोत्तम रूप में प्रकट होगा। कला, संगीत, फैशन, डिजाइन, सौंदर्य और रिश्तों से जुड़े कार्यों में उल्लेखनीय सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध नई ऊंचाइयों पर जा सकते हैं, और अविवाहित लोगों के लिए कोई शुभ समाचार आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार भी संभव है।
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज आप अपने भीतर गहराई से झांकेंगे और किसी आध्यात्मिक या निजी प्रश्न का उत्तर ढूंढ़ेंगे। कोई पुरानी स्मृति मन को प्रभावित कर सकती है लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेगा। अध्ययन, शोध, ध्यान, योग और मनन के लिए दिन श्रेष्ठ है। किसी करीबी से दिल की बात साझा कर सकते हैं।
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को सावधानी से निभाते दिखेंगे। शनि की गंभीरता और शुक्र की मधुरता का संयोजन आपको संतुलित और व्यवहारिक बनाता है। किसी लंबे समय से रुका हुआ काम गति पकड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक है, परंतु मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा और किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। स्वास्थ्य में हल्की थकान हो सकती है, आराम करें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन ऊर्जा और कार्यक्षमता से भरा रहेगा। किसी कठिन कार्य को पूरा कर सकते हैं और आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी। सामाजिक कार्यों, नेतृत्व और निर्णय क्षमता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। प्रेम संबंधों में थोड़ी भावुकता बढ़ सकती है। यात्रा या किसी नई योजना की शुरुआत शुभ है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452