22 जुलाई 2025 मूलांक राशिफल: जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 22 जुलाई का अंक राशिफल।

Updated On 2025-07-21 19:40:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

22 july ka Ank Rashifal: आज 22 जुलाई है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 22/07/2025, 2+2+0+7+2+0+2+5 =20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 है, जिसका जोड़ 2(2+9=10) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 2 का स्वामी चंद्रमा है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 22 जुलाई का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अगर ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिली है, तो उसे अच्छे से निभाएंगे। परिवार के सदस्यों को आपकी सलाह की ज़रूरत पड़ सकती है। वित्तीय निर्णय लेने से पहले किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 3

सलाह: गुस्से पर नियंत्रण रखें और अहंकार से बचें।

मूलांक 2 (MULANK 2)

आज आपकी संवेदनशीलता और सहानुभूति आपके रिश्तों में मधुरता लाएगी। हालांकि, कुछ निर्णय भावनाओं में बहकर न लें। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ थोड़ी असहमति संभव है। काम के मोर्चे पर मन थोड़ा विचलित रह सकता है।

शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 6

सलाह: जल से संबंधित दान करें, मन शांत रहेगा।

मूलांक 3 (MULANK 3)

आज का दिन नई शुरुआत के लिए अनुकूल है। करियर में बदलाव के इच्छुक लोगों के लिए अवसर आएंगे। छात्र वर्ग के लिए विशेष रूप से लाभकारी समय है। कोई अधूरी योजना फिर से शुरू हो सकती है।

शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 1

सलाह: अपने शब्दों में विनम्रता बनाए रखें।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज का दिन आपके लिए विशेष है क्योंकि आपकी जन्मतिथि और तारीख मेल खा रही है। व्यवहारिक सोच और जमीन से जुड़ी योजनाएं आज सफल हो सकती हैं। नौकरी में प्रमोशन या पहचान की संभावना है। हालांकि, हड़बड़ी से नुकसान भी हो सकता है।

शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 7

सलाह: काले तिल का दान करें और विवादों से बचें।

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज आप ऊर्जावान और जिज्ञासु रहेंगे। संचार और तकनीक से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। यात्रा की योजना बन सकती है। हालांकि, निर्णय लेने में जल्दबाज़ी नुकसानदायक हो सकती है।

शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 9

सलाह: जीवनसाथी की सलाह ज़रूर लें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज का दिन भावनात्मक रूप से सशक्त होगा। दांपत्य जीवन में मिठास आएगी। अविवाहितों के लिए अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। घर की साज-सज्जा या वाहन खरीद से संबंधित योजनाएं बन सकती हैं।

शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 2

सलाह: माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आज आप अधिकतर समय विचारों में डूबे रहेंगे। शोध, लेखन, शिक्षा या अध्यात्म से जुड़े लोगों को नई दिशा मिल सकती है। किसी पुराने मित्र या गुरु से मार्गदर्शन मिलेगा।

शुभ रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 4

सलाह: अकेलेपन से बचें और किसी विश्वासपात्र से संवाद करें।

मूलांक 8 (MULANK 8)

आज का दिन मेहनत और परिणाम के बीच का संतुलन साधने का है। आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन उसका फल निकट भविष्य में मिलेगा। किसी कानूनी मसले में उलझ सकते हैं।

शुभ रंग: ग्रे या काला, शुभ अंक: 5

सलाह: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक 9 (MULANK 9)

आज का दिन आपके लिए निर्णायक साबित हो सकता है। अधूरे काम पूरे होंगे और विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। जो लोग सरकारी या प्रशासनिक सेवा में हैं, उन्हें कोई विशेष सूचना मिल सकती है। पारिवारिक सम्मान बढ़ेगा।

शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 6

सलाह: क्रोध पर काबू रखें और बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News