Mulank Rashifal (2 सितंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन
Mulank Rashifal (2 सितंबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 2 सितंबर का अंक राशिफल।
आज का मूलांक राशिफल
2 September ka Ank Rashifal: आज 2 सितंबर है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 2/09/2025, 2+9+2+0+2+5 =20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 है, जिसका जोड़ 2(2+0=20) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 2 का स्वामी चंद्रमा है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 2 सितंबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपकी लीडरशिप क्वालिटी को सामने लाएगा। कार्यस्थल पर आपकी योजना और स्पष्ट विचारधारा लोगों को प्रभावित करेगी। कोई नया अवसर आपको नेतृत्व की भूमिका दे सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोग आज किसी नए निवेश या साझेदारी पर विचार कर सकते हैं, लेकिन सलाह है कि पूरी पड़ताल करें। थकान हो सकती है, इसलिए नींद पूरी लें। पार्टनर के साथ भावनात्मक कनेक्शन मज़बूत होगा।
शुभ रंग: सुनहरा
सलाह: अहंकार से दूर रहें, विनम्रता आज आपका सबसे बड़ा हथियार है।
मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनाओं से भरा दिन रहेगा। आप दूसरों की भावनाओं को बारीकी से समझ सकेंगे। यह दिन रचनात्मक कार्यों, कला, संगीत या साहित्य से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। दफ्तर में आपके आइडियाज़ सराहे जाएंगे, लेकिन आत्म-संकोच के कारण अवसर हाथ से फिसल सकता है। मानसिक तनाव से बचें। ध्यान करें। दिल की बात कहना चाह रहे हैं तो समय अच्छा है।
शुभ रंग: चांदी
सलाह: अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए खुद से संवाद करें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
गुरु का प्रभाव आज विशेष रहेगा। शिक्षा, मार्गदर्शन, और उच्च आदर्शों की ओर झुकाव रहेगा। यदि आप अध्यापन, परामर्श या किसी आध्यात्मिक कार्य में हैं, तो आज बड़ी सफलता मिल सकती है। वरिष्ठों से प्रशंसा और मार्गदर्शन दोनों प्राप्त होंगे। जठर संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। हल्का भोजन लें। संबंधों में गहराई आएगी, विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।
शुभ रंग: पीला
सलाह: दिखावे से बचें, ज्ञान ही आज आपका सर्वोत्तम परिचय है।
मूलांक 4 (MULANK 4)
यह दिन अनिश्चितताओं से भरा हो सकता है। योजना के अनुसार काम नहीं होने से निराशा हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक्स, तकनीक या प्रशासनिक क्षेत्र में हैं तो अतिरिक्त सतर्कता बरतें। लेकिन मेहनत जारी रखें, सफलता का मार्ग खुलने ही वाला है। माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या हो सकती है। व्यवहार में कठोरता न लाएं, वरना दूरी बन सकती है।
शुभ रंग: भूरा
सलाह: धैर्य रखें, आज का संघर्ष कल की नींव है।
मूलांक 5 (MULANK 5)
तेजी, चतुराई और नेटवर्किंग आपकी ताकत बनेगी। आज का दिन ट्रैवल, मार्केटिंग या कनेक्शन बनाने के लिए बेहतरीन है। यदि किसी सौदे पर बातचीत कर रहे हैं तो आपकी बात बनेगी। नई भाषा सीखने या नया स्किल पाने की चाहत जाग सकती है। गैस और पाचन में गड़बड़ी हो सकती है। रोमांटिक प्रस्ताव मिल सकता है या रिश्ता गहराएगा।
शुभ रंग: हरा
सलाह: अपनी ऊर्जा को बिखरने न दें, फोकस करें।
मूलांक 6 (MULANK 6)
सौंदर्य, प्रेम और विलासिता की ओर झुकाव रहेगा। आप घर या ऑफिस की सजावट में मन लगा सकते हैं। कला, फैशन, इवेंट्स से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पार्टनर या परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर है। गले और स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है। पार्टनर के साथ दिन रोमांटिक रहेगा। सिंगल हैं तो कोई आकर्षक व्यक्ति मिल सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
सलाह: खर्चों पर नियंत्रण रखें, भावनाओं में बहकर फैसले न लें।
मूलांक 7 (MULANK 7)
आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। अंदर से एक शांति महसूस हो सकती है। यह दिन शोध, ध्यान, अध्ययन या आत्मचिंतन के लिए उपयुक्त है। बाहरी दुनिया से थोड़ा कटाव भी महसूस हो सकता है, लेकिन यह आत्म-विकास के लिए जरूरी है। नींद की समस्या या अनिद्रा हो सकती है। भावनात्मक गहराई बढ़ेगी, लेकिन खुलकर बात करें।
शुभ रंग: नीला
सलाह: खुद को समय दें, प्रकृति के करीब जाएं।
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन गंभीर निर्णयों का है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन आपको धैर्य और अनुशासन बनाए रखना होगा। पुराने कर्मों का फल मिलने का समय है, चाहे अच्छा हो या चुनौतीपूर्ण। जीवन की दिशा को लेकर गहरी सोच विकसित हो सकती है। जोड़ों या कमर में दर्द हो सकता है। किसी पुराने रिश्ते की याद आ सकती है या सुलह का प्रयास हो सकता है।
शुभ रंग: स्लेटी
सलाह: कर्म करते रहें, फल समय पर मिलेगा।
मूलांक 9 (MULANK 9)
ऊर्जा और जोश से भरपूर दिन। आप किसी चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार रहेंगे। समाज सेवा, सुरक्षा, प्रशासन या सेना से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष लाभकारी रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनता काम बिगड़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर या चिड़चिड़ापन हो सकता है। साहसिक कदम उठा सकते हैं, लेकिन विचार करके ही आगे बढ़ें।
शुभ रंग: लाल
सलाह: दूसरों की मदद करें, पर अपनी सीमाओं का ध्यान रखें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452