19 जुलाई 2025 मूलांक राशिफल: जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

19 july ka Ank Rashifal: यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 19 जुलाई का अंक राशिफल।

Updated On 2025-08-22 15:05:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

19 july ka Ank Rashifal: आज 19 जुलाई है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 19/07/2025, 1+9+0+7+2+0+2+5 =26) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 26 है, जिसका जोड़ 8(2+6=8) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 8 का स्वामी शनि है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 19 जुलाई का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आपकी लीडरशिप क्वालिटी काम आएगी। सबसे व्यवहार बनाकर रहें। नौकरी या व्यवसाय में नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। निर्णय लेते समय आत्ममंथन करें। पैसों को लेकर दिन काफी अच्छा जाएगा।

शुभ रंग: सुनहरा शुभ अंक: 3

मूलांक 2 (MULANK 2)

आप आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें। परिवार से जुड़ा कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। पानी से संबंधित सावधानी रखें। निवेश करने के लिए दिन काफी शुभ रहेगा। भाईचारा बढ़ेगा। प्रेमी आपका सहयोग कर सकता है।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

मूलांक 3 (MULANK 3)

परिवार के बीच सामंजस्य बैठाने का कार्य कर सकते हैं। ध्यान और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें। अध्यात्म या ज्ञान अर्जन की ओर मन आकर्षित हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर में चुनौंतियां आ सकती हैं, इसस निपटने का प्रयास करें।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1

मूलांक 4 (MULANK 4)

थोड़ी अनिश्चितता महसूस हो सकती है। लेकिन आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। नए काम की शुरुआत के लिए अभी थोड़ा इंतजार करें। दस्तावेजों की जांच करें। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।

शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 7

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज आपके लिए यात्रा का योग बन सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलने की संभावना है। किसी पुराने काम का परिणाम मिल सकता है। विवाद से दूरी बनाकर रहें। कोई आपका खास दोस्त आज नाराज हो सकता है। उससे बातचीत कर समझाने का प्रयास करें।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 9

मूलांक 6 (MULANK 6)

सौंदर्य, कला और संबंधों से जुड़ी बातें प्राथमिकता में रहेंगी। रोमांटिक मामलों में मधुरता बढ़ेगी। खरीदारी का मूड बन सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। बिना मतलब की चीजों पर ध्यान देने से बचें। अगर आप किसी कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं तो आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 2

मूलांक 7 (MULANK 7)

आज आत्मविश्लेषण और मौन से लाभ होगा। किसी नए विचार को अमल में लाने का दिन है। निवेश में सावधानी बरतें। नींद पूरी लें। नहीं तो थकावट का शिकार हो सकते हैं। कोशिश करें कि आज का दिन परिवार के साथ बीते। चिंता तथा तनाव से दूरी बनाकर रखें।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5

मूलांक 8 (MULANK 8)

परिश्रम का फल मिलने का समय है। कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। अगर कोई समस्या है तो परिवार में खुलकर अपनी बात रखें। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। दिन सामान्य गुजरेगा।

शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 4

मूलांक 9 (MULANK 9)

ऊर्जा और जोश से भरे रहेंगे। आज का दिन साहसिक निर्णय के लिए शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं या खेल से जुड़े लोग सफलता पा सकते हैं। दिन को यादगार बनाने के लिए आपको प्रयास करना चाहिए। किसी के बहकावे में आकर कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना है।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News