Mulank Rashifal (18 अक्टूबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Mulank Rashifal (18 अक्टूबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 18 अक्टूबर का अंक राशिफल।

Updated On 2025-11-20 20:55:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

18 October ka Ank Rashifal: आज 18 अक्टूबर है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 18/10/2025, 1+8+1+0+2+0+2+5 =19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 है, जिसका जोड़ 1(1+9=10) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 1 का स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 18 अक्टूबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज आप अपनी सोच और व्यवहार में एक नया आत्मविश्वास महसूस करेंगे। कोई नया कार्य शुरू करने का मन बन सकता है। लेकिन दूसरों की सलाह को भी अनसुना न करें। अहंकार से दूर रहें और विनम्रता से संवाद करें। वरिष्ठों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा।

सुझाव: दूसरों के विचारों को भी सम्मान दें। एकतरफा फैसले नुकसान कर सकते हैं।

मूलांक 2 (MULANK 2)

आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। रिश्तों में गहराई आएगी लेकिन गलतफहमियों से बचें। कोई पुराना दोस्त संपर्क कर सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें।

सुझाव: दिल की बजाय दिमाग से निर्णय लें, ताकि आप स्थिरता पा सकें।

मूलांक 3 (MULANK 3)

आपके भीतर आज सृजनात्मक ऊर्जा का प्रवाह तेज रहेगा। यह दिन पढ़ाई, लेखन, शिक्षा, या कला से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल है। कोई पुराना विचार अब सफल योजना में बदल सकता है।

सुझाव: आत्मप्रशंसा से बचें और टीम वर्क पर भरोसा करें।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आपके लिए यह दिन धैर्य और अनुशासन के साथ कार्य करने का है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। वित्तीय मामले या कानूनी दस्तावेजों से जुड़ा कोई कार्य आज हो सकता है। निजी जीवन में ठहराव रहेगा।

सुझाव: अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक तनाव से बचें।

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज का दिन गतिशीलता से भरपूर रहेगा। नए लोगों से मुलाकात या छोटे प्रवास की संभावना बन रही है। यदि आप नौकरी या करियर में बदलाव की सोच रहे हैं, तो योजना बनाना शुरू कर सकते हैं। व्यापार में नए संपर्क फायदेमंद होंगे।

सुझाव: अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। त्वरित निर्णय के पहले सोचें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

यह दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों और संबंधों के लिए विशेष है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर की सजावट या सौंदर्य से जुड़ी गतिविधियां मन को प्रसन्न करेंगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें।

सुझाव: भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आज का दिन आत्मनिरीक्षण के लिए उपयुक्त है। आप अकेले समय बिताना पसंद करेंगे। कोई छिपी हुई जानकारी या गूढ़ विषय आपकी रुचि का केंद्र बन सकते हैं। ध्यान, योग या आत्म-सुधार के अभ्यास से मानसिक शांति मिलेगी।

सुझाव: दूसरों से दूरी बनाना ठीक है, परंतु संवाद न तोड़ें।

मूलांक 8 (MULANK 8)

आपके लिए यह दिन मेहनत और परिणामों को समर्पित रहेगा। आप अपने काम में संजीदगी से जुटे रहेंगे और जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएंगे। हालांकि कार्य में कुछ विलंब हो सकता है, धैर्य से कार्य करें।

सुझाव: अहंकार या वर्चस्व की भावना से दूर रहें। दूसरों को भी आगे बढ़ने दें।

मूलांक 9 (MULANK 9)

आज आपकी ऊर्जा ऊंचाई पर रहेगी। सामाजिक सेवा, परोपकार या किसी जरूरतमंद की मदद का अवसर मिलेगा। कुछ लोग आपके गुस्से को उकसा सकते हैं, पर आप संयम बनाए रखें। आपके निर्णय दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं।

सुझाव: जल्दबाजी से बचें। जोश में होश न खोएं।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News