Mulank Rashifal (18 नवंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Mulank Rashifal (18 नवंबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 18 नवंबर का अंक राशिफल।

Updated On 2025-11-18 06:20:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

18 November ka Ank Rashifal: आज 18 नवंबर है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 18/11/2025, 1+8+1+1+2+0+2+5 =20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 है, जिसका जोड़ 2(2+0=20) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 2 का स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 18 नवंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आपकी नेतृत्व क्षमता को शांत और संतुलित रूप में प्रस्तुत करने का संकेत देता है। आप कठोरता छोड़ भावनात्मक समझ के साथ वार्तालाप करेंगे। कार्यस्थल पर पुराने विवाद शांति से सुलझाने का अवसर मिलेगा। यदि किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज योजना बनाने पर ध्यान दें, निष्कर्ष बाद में निकालें।

उपाय: सफ़ेद रंग का उपयोग करें।

मूलांक 2 (MULANK 2)

छोटी बातों से मन विचलित हो सकता है, लेकिन आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति आज बहुत प्रबल रहेगी। कला, संगीत, लेखन या किसी भी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज प्रेरणा का दिन है। भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। कोई पुरानी याद ताजा हो सकती है।

उपाय: चंद्रमा को जल अर्पित करें।

मूलांक 3 (MULANK 3)

आज अपनी ऊर्जा को दिशा देना महत्वपूर्ण होगा। आपका मन कई कामों में उलझ सकता है, जिससे ध्यान भटक सकता है। शिक्षा, ज्ञान, विचारों के आदान-प्रदान और मीटिंग्स के लिए दिन अच्छा है। यदि आप अध्यापन या लेखन से जुड़े हैं तो आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। रिश्तों में बेवजह बहस से बचें।

उपाय: पीले वस्त्र पहनें या हल्दी का तिलक लगाएं।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज का दिन योजनाओं में बदलाव ला सकता है। अचानक कोई परिस्थिति आपका ध्यान बदल सकती है। आप में से कई लोग अपने काम को पुनर्गठित करने या व्यवस्था सुधारने की दिशा में कदम उठाएंगे। मशीनरी, आईटी, टेक्नोलॉजी क्षेत्र वालों के लिए अच्छा परिणाम मिल सकता है।

उपाय: घर में कपूर जलाएं।

मूलांक 5 (MULANK 5)

आपके लिए आज का दिन बहुत सक्रिय रहेगा। यात्राएं, संचार, नए संपर्क और लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा। महत्वपूर्ण कॉल या संदेश प्राप्त हो सकते हैं। यदि किसी व्यापारिक डील पर काम कर रहे हैं तो आज स्थिति आपके पक्ष में जा सकती है। रोमांच और ताजगी का अनुभव होगा।

उपाय: हरे रंग का उपयोग करें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज का दिन परिवार, घर, सौंदर्य, आराम और संबंधों को मजबूत करने वाला रहेगा। काम से ज्यादा मन घरेलू गतिविधियों में लगेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना उचित रहेगा। जो लोग कला, फैशन, डेकोरेशन या संगीत से जुड़े हैं, उनके लिए यह दिन रचनात्मक उपलब्धि ला सकता है। प्रेम में मधुरता और समझ बढ़ेगी, रिश्तों में सामंजस्य रहेगा।

उपाय: सुगंधित फूल घर में रखें।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आज का दिन आत्मविश्लेषण और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आप अकेले में रहकर चीजों को समझना चाहेंगे। शोध, विश्लेषण, मनन-चिंतन, ध्यान आदि के लिए यह बेहतरीन दिन है। किसी पुराने प्रश्न का उत्तर अचानक मिल सकता है।

उपाय: ध्यान या योग करें।

मूलांक 8 (MULANK 8)

आज आपकी ऊर्जा बहुत व्यावहारिक और परिणाम-केंद्रित रहेगी। मेहनत का फल जरूर मिलेगा, लेकिन विलंब संभव है। किसी वित्तीय समस्या का समाधान निकल सकता है। न्याय, प्रबंधन, बैंकिंग या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक है। बहुत ज्यादा गंभीरता रिश्ते में दबाव ला सकती है। हल्का माहौल बनाएं।

उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

मूलांक 9 (MULANK 9)

आज आपके अंदर जुनून और ऊर्जा दोनों चरम पर रहेंगे। आप किसी काम को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। संघर्ष की स्थितियों में धैर्य रखना जरूरी है, नहीं तो बातें बिगड़ सकती हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेने या किसी की मदद करने से सुकून मिलेगा।

उपाय: लाल रंग का प्रयोग करें या हनुमान चालीसा पढ़ें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News