Mulank Rashifal (17 सितंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 17 सितंबर का अंक राशिफल।

Updated On 2025-09-16 19:50:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

17 September ka Ank Rashifal: आज 17 सितंबर है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 17/09/2025, 1+7+9+2+0+2+5 =26) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 26 है, जिसका जोड़ 8(2+6=8) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 8 का स्वामी शनि है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 17 सितंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आपके लिए प्रेरणा और नेतृत्व से भरा हुआ रहेगा। किसी नई शुरुआत के लिए अनुकूल समय है, खासकर यदि आप नौकरी में हैं और प्रमोशन या नई ज़िम्मेदारी की उम्मीद कर रहे हैं। व्यवसायियों को किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

लकी रंग: सुनहरा

लकी नंबर: 3

सुझाव: दूसरों की बातों को नजरअंदाज न करें, सहमति से कार्य करें।

मूलांक 2 (MULANK 2)

भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। परिवार या किसी करीबी से बातचीत में संवेदनशीलता बरतें। छात्रों को एकाग्रता बनाकर पढ़ाई करनी होगी। कला और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कोई नया अवसर मिल सकता है।

लकी रंग: सफेद

लकी नंबर: 6

सुझाव: दिन की शुरुआत ध्यान या प्रार्थना से करें, मानसिक शांति मिलेगी।

मूलांक 3 (MULANK 3)

आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों से जुड़ा रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग हैं और कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी है।

लकी रंग: पीला

लकी नंबर: 9

सुझाव: गुरु या किसी वरिष्ठ का आशीर्वाद लें, दिन सफल रहेगा।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। निवेश या लेन-देन में सावधानी रखें। पारिवारिक मुद्दों में किसी की बातों में न आएं, स्वयं निर्णय लें।

लकी रंग: ग्रे

लकी नंबर: 7

सुझाव: दिन की शुरुआत नींबू पानी या तुलसी जल से करें, नकारात्मकता दूर होगी।

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। संचार और व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। यात्रा का योग है और विदेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़कर लाभ उठा सकते हैं।

लकी रंग: हरा

लकी नंबर: 5

सुझाव: बहुत सारे कार्यों को एक साथ शुरू न करें, प्राथमिकता तय करें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

रिश्तों के लिहाज से दिन बहुत ही शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी और दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। सजावट, डिजाइनिंग या फैशन से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

लकी रंग: गुलाबी

लकी नंबर: 2

सुझाव: किसी प्रियजन के साथ समय बिताएं, मन प्रसन्न रहेगा।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आपका रुझान आज आत्ममंथन और गहरे चिंतन की ओर रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या संवाद हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग आज कुछ नया सिख सकते हैं। विद्यार्थियों को ध्यान देने की आवश्यकता है।

लकी रंग: बैंगनी

लकी नंबर: 1

सुझाव: अकेले निर्णय न लें, अनुभवी लोगों से सलाह लें।

मूलांक 8 (MULANK 8)

आज का दिन दृढ़ निश्चय और कर्मठता का प्रतीक है। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। किसी पुरानी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुराना रोग ठीक हो सकता है।

लकी रंग: नीला

लकी नंबर: 4

सुझाव: ईमानदारी से काम करें, जल्द ही उसका फल मिलेगा।

मूलांक 9 (MULANK 9)

आज आप में जोश और जुनून दोनों रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी संभव है। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं। लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

लकी रंग: लाल

लकी नंबर: 8

सुझाव: ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं, दूसरों की मदद करें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News