Mulank Rashifal (14 अक्टूबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन
Mulank Rashifal (14 अक्टूबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 14 अक्टूबर का अंक राशिफल।
आज का मूलांक राशिफल
14 October ka Ank Rashifal: आज 14 अक्टूबर है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 14/10/2025, 1+4+1+0+2+0+2+5 =15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 है, जिसका जोड़ 6(1+5=6) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 6 का स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 14 अक्टूबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति से भरा होगा। आपके नेतृत्व गुण उभरकर सामने आएंगे, विशेष रूप से कार्यस्थल पर। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं या टीम को लीड करने का मौका मिलेगा। व्यक्तिगत जीवन में थोड़ी हठधर्मी प्रवृत्ति रिश्तों में खटास ला सकती है, इसलिए विनम्र रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन नींद पूरी लें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 3
मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनाओं में बहने से बचें। आज का दिन मानसिक रूप से थोड़ा अस्थिर हो सकता है। पुराने रिश्तों की यादें आपको विचलित कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ सामंजस्य बनाए रखें, आपकी सहृदयता आपको आगे बढ़ाएगी। रचनात्मक कामों में मन लगेगा, खासकर संगीत या कला से जुड़ी चीजों में।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
मूलांक 3 (MULANK 3)
ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत है। आज आपकी योजनाएं थोड़ी भ्रमित हो सकती हैं, लेकिन यदि अनुशासन बनाए रखें तो दिन उत्पादक रहेगा। शिक्षा, बैंकिंग और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक मामलों में किसी बुजुर्ग की सलाह से समाधान मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य और निरंतर प्रयास से स्थिति आपके पक्ष में आ सकती है। तकनीकी और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में दूरी महसूस हो सकती है, संवाद बनाए रखें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8
मूलांक 5 (MULANK 5)
तेज सोच और संप्रेषण कौशल आज आपके बड़े हथियार होंगे। किसी लंबित प्रोजेक्ट में गति आएगी। आज यात्रा के योग बन रहे हैं, जो सुखद साबित होगी। छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का योग है। नए संपर्क आपके करियर को नया मोड़ दे सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज सौंदर्य, प्रेम और विलासिता की ओर आकर्षण बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना या कोई नया रिश्ता शुरू होने के संकेत हैं। कला, फैशन या डिज़ाइन से जुड़े लोग नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
मूलांक 7 (MULANK 7)
आत्ममंथन का दिन है। आप आज गहराई से सोचेंगे और अकेले समय बिताना पसंद करेंगे। यह दिन आपके भीतर की रचनात्मकता को जगाएगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। किसी रहस्य से परदा उठ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अचानक कोई बदलाव की संभावना है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है, लेकिन आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी, परंतु निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। घुटनों या हड्डियों से संबंधित परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 4
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज ऊर्जा और जुनून से भरा दिन है। आप किसी सामाजिक या परोपकारी कार्य में भाग ले सकते हैं। नेतृत्व की भूमिका निभाने का मौका मिलेगा। यदि कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। गुस्से पर नियंत्रण रखें वरना रिश्तों में तनाव हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452