Mulank Rashifal (13 अक्टूबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन
जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन
आज का मूलांक राशिफल
13 October ka Ank Rashifal: आज 13 अक्टूबर है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 13/10/2025, 1+3+1+0+2+0+2+5 =14) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 है, जिसका जोड़ 5(1+4=5) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 5 का स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 13 अक्टूबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व की परीक्षा हो सकती है। ऑफिस या घर में कोई निर्णय लेना होगा, जहां आपके विचारों की गंभीरता देखी जाएगी। हालांकि आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं। निवेश से पहले सोच-विचार करें। जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
उपाय: तांबे के पात्र में जल अर्पण करें।
शुभ अंक: 1, 3
शुभ रंग: सुनहरा
मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपका मन भावनाओं से भरपूर रहेगा। घर-परिवार में किसी से पुरानी बात को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन आपकी समझदारी स्थिति को संभाल लेगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।
उपाय: माता दुर्गा को सफेद फूल अर्पित करें।
शुभ अंक: 2, 6
शुभ रंग: सफेद
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आपके लिए कर्म प्रधान है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। बॉस या उच्च अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग से सलाह लेना लाभदायक होगा। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें और केले के पेड़ को जल दें।
शुभ अंक: 3, 9
शुभ रंग: पीला
मूलांक 4 (MULANK 4)
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। काम में रुकावटें आएंगी लेकिन धैर्य रखें। आपकी सोच अलग है, लेकिन हर किसी को समझाना जरूरी नहीं। मानसिक थकावट हो सकती है। संतान पक्ष से चिंता रहेगी। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक: 4, 8
शुभ रंग: स्लेटी या गहरा नीला
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आपके लिए रोमांचक हो सकता है। नई योजना, व्यापारिक सौदे या यात्रा के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय सकारात्मक है। नई तकनीक या कौशल सीखने का अवसर मिल सकता है।
उपाय: तुलसी को जल दें और उसकी परिक्रमा करें।
शुभ अंक: 5, 1
शुभ रंग: हरा
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज आपके जीवन में प्रेम और रिश्तों की परीक्षा है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात बन सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कला, सौंदर्य, फैशन से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे।
उपाय: देवी लक्ष्मी की आराधना करें।
शुभ अंक: 6, 9
शुभ रंग: गुलाबी या क्रीम
मूलांक 7 (MULANK 7)
दिन आंतरिक शांति और आध्यात्मिकता का है। आप गहरी सोच में डूबे रह सकते हैं। किसी पुराने मित्र से बात करके राहत मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। ऑफिस में आपके विचारों को महत्व मिलेगा। ध्यान और योग से लाभ होगा।
उपाय: जल में केसर डालकर स्नान करें।
शुभ अंक: 7, 2
शुभ रंग: नीला या सफेद
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन करियर और धन के मामलों में मिला-जुला रहेगा। किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। थोड़ी थकावट रह सकती है।
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।
शुभ अंक: 8, 4
शुभ रंग: बैंगनी या ग्रे
मूलांक 9 (MULANK 9)
ऊर्जा से भरपूर दिन है। किसी सामाजिक या धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। नेतृत्व क्षमता उभर कर सामने आएगी। आज आप दूसरों की मदद करेंगे और उसका सकारात्मक फल मिलेगा।
उपाय: हनुमान मंदिर में नारियल चढ़ाएं।
शुभ अंक: 9, 3
शुभ रंग: लाल
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452