Mulank Rashifal (10 सितंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन
Mulank Rashifal (10 सितंबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 10 सितंबर का अंक राशिफल।
आज का मूलांक राशिफल
10 September ka Ank Rashifal: आज 10 सितंबर है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 10/09/2025, 1+0+9+2+0+2+5 =19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 है, जिसका जोड़ 1(1+9=10) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 1 का स्वामी सूर्य है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 10 सितंबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपके लिए नेतृत्व के अवसर लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर आपकी सोच और निर्णय क्षमता की सराहना होगी। किसी नई ज़िम्मेदारी को संभालने का प्रस्ताव मिल सकता है। बिजनेस में कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। पार्टनर के साथ अहं की टकराहट से बचें। सिर दर्द या आंखों में थकान हो सकती है।
शुभ रंग: सुनहरा, शुभ अंक: 3
मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनात्मक रूप से संवेदनशील दिन है। दूसरों के व्यवहार से जल्दी आहत हो सकते हैं, लेकिन शांत दिमाग से सोचेंगे तो रास्ते मिलेंगे। किसी पुराने सहयोगी से मदद मिलेगी। पुराने संबंध में सुधार की संभावना है। पेट संबंधी हल्की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 6
मूलांक 3 (MULANK 3)
आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेंगे और परिणाम आपके पक्ष में होंगे। यदि आप शिक्षा या सरकारी क्षेत्र में हैं, तो प्रगति के संकेत हैं। प्रमोशन या मान्यता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 9
मूलांक 4 (MULANK 4)
कुछ अनपेक्षित बदलाव हो सकते हैं जो शुरुआत में असहज लगें, लेकिन भविष्य के लिए फायदेमंद होंगे। लचीलापन जरूरी होगा। तकनीक या इनोवेशन से लाभ मिलेगा। रिश्तों में स्थिरता लाने की जरूरत है। ब्लड प्रेशर की जांच करवाएं।
शुभ रंग: ग्रे, शुभ अंक: 1
मूलांक 5 (MULANK 5)
तेज दिमाग और बातचीत की कुशलता से आज आप लोगों का दिल जीत लेंगे। यात्राएं या नए कॉन्टैक्ट फायदेमंद रहेंगे। मार्केटिंग, मीडिया और कम्युनिकेशन वालों के लिए अच्छा दिन। फ्लर्टिंग से बचें, गंभीरता दिखाएं। मौसमी बीमारी से बचें।
शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 5
मूलांक 6 (MULANK 6)
परिवार और रिश्तों पर फोकस करें। आज आपका दिन अपनों के साथ बीतेगा। अगर कोई कलह चल रही है तो सुलह के लिए बढ़िया समय है। सहकर्मी से मदद मिलेगी। रोमांटिक डेट का योग बन रहा है। थकान महसूस हो सकती है। आराम करें।
शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 2
मूलांक 7 (MULANK 7)
अंदर से बहुत कुछ सोच रहे हैं लेकिन व्यक्त नहीं कर पा रहे। आज थोड़ा सामाजिक बनें। ध्यान और मेडिटेशन से राहत मिलेगी। रिसर्च, राइटिंग, या गूढ़ विषयों से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल दिन। पार्टनर आपकी गहराई को सराहेगा। मानसिक तनाव से बचें।
शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 7
मूलांक 8 (MULANK 8)
परिश्रम का फल मिलने का समय है। जो आपने पिछले दिनों में मेहनत की थी, उसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। बॉस की तारीफ मिलेगी। रिश्तों में जिम्मेदारी का भाव आएगा। घुटनों या जोड़ों में दर्द हो सकता है।
शुभ रंग: काला, शुभ अंक: 8
मूलांक 9 (MULANK 9)
जोश और ऊर्जा से भरपूर दिन। कोई अधूरा काम आज पूरा हो सकता है। सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी हो सकती है। फील्ड वर्क या टारगेट बेस्ड काम में सफलता मिलेगी। प्रेम में साहस दिखाने का समय है। एनर्जी बनी रहेगी। अधिक मेहनत से न थकें।
शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 4