आज का राशिफल: शनिवार [7 जून 2025] का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का Rashifal

Aaj ka Rashifal, 7 जून 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Updated On 2025-06-06 19:47:00 IST

Aaj Ka Rashifal 29 June 2025: कैसा रहेगा रविवार का दिन? जानें तुला से मीन राशियों का राशिफल

Aaj ka Rashifal, 7 जून 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (7 जून) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर तुला राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार (7 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशि (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। घर में पुराना धन मिलने की संभावना है, इसलिए धन को संभाल कर रखें। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और योग करें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना दिख रही है। करियर के क्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समय बिताएं। किसी पर भरोसा करने से बचें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज आप लड़ाई-झगड़े से बचें और आलस्य छोड़कर काम पर ध्यान दें। प्रेम के मामले में सफलता मिलेगी। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। यात्रा बिजनेस पर्पज से होने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आपकी योजनाएं सफल होंगी। यात्रा दूर की हो सकती है। नई नौकरी का ऑफर मिलने की संभावना है। दिन काफी खुशनुमा बीत सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा

सिंह राशि (Leo Horoscope)
आय के साधन बढ़ने से आप काफी खुश रहेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम में दिन अच्छा बीतेगा। मान-सम्मान से समझौता करने से बचें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)
भाई-बहन से अनबन हो सकती है। इस दौरान किसी को कुछ कहने से बचें नहीं तो बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। उन्नति के रास्ते बनेंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra Horoscope)
वाणी का प्रयोग गंभीरता से करने पर आपके संबंधों में मजबूती आएगी। किसी से बहसबाजी कर सकते हैं। लड़ाई-झगड़े से दूरी बनाकर रहें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दिन अच्छा गुजरेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज सुबह से ही आप किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चोट से बचने का प्रयास करें। व्यापार अच्छा रहेगा। निवेश में भी लाभ की भरपूर संभावना है। धैर्य के साथ कार्य करें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
जीवनसाथी का साथ आपको भरपूर मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है। धैर्य के साथ कार्य करें। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे लेकिन कोई असर नहीं पड़ेगा।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)
धन की स्थिति में सुधार की संभावना दिख रही है। टेंशन दूर होगी। धन लाभ के लिए प्रयास सफल होंगे। शत्रुओं से निपटने के लिए आपको कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज आपको भावुकता में आकर कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में लाभ का योग है। विवाद से दूरी बनाएं, शाम का समय काफी खुशनुमा बीतेगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope)
अगर आपके काम काफी समय से रुके हुए थे, तो वह काम पूरे होने का समय है। सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे। करियर के क्षेत्र में मेहनत बढ़ानी होगी। परिवार के साथ समय बिताएं।

उपाय
आज के दिन किसी गरीब को भोजन दान करें और पक्षियों को दाना खिलाएं। यह आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा और ग्रहों के अशुभ प्रभावों को कम करेगा।

Tags:    

Similar News