4 अगस्त 2025 राशिफल: कैसा रहेगा सोमवार? जानें मेष से कन्या राशि वालों का चंद्र गोचर Rashifal
सोमवार, 4 अगस्त 2025 को चंद्र गोचर के अनुसार जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का राशिफल। स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए।
Aaj ka rashifal: 4 अगस्त 2025 को सावन का आखिरी सोमवार है, चंद्र गोचर के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा? स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार वृषभ राशि वालों को पार्टनर के साथ अच्छे व्यवहार रखने चाहिए, नहीं तो मतभेद हो सकता है। किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। मिथुन वालों को मित्रों को साथ मिलेगा। एन्जॉय करने की प्लानिंग बनेगी। यहां जानिए सोमवार (4 अगस्त) का मेष से कन्या राशि वालों का चंद्र राशिफल।
मेष (Aries)
आज का दिन: सावन के अंतिम सोमवार पर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। परिवार और कार्यस्थल दोनों स्थानों पर संतुलन बनाए रखने की कोशिश सफल होगी। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।
प्यार: रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रस्ताव के लिए अच्छा समय है।
करियर: नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें।
पैसा: आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। निवेश को लेकर कोई नया अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग: लाल
लकी अंक: 9
वृषभ (Taurus)
आज का दिन: किसी करीबी से सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। थोड़ा भावुक महसूस करेंगे, लेकिन दिन के अंत तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।
प्यार: पार्टनर से किसी पुरानी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। संयम और समझदारी से काम लें।
करियर: कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
पैसा: खर्चों पर नियंत्रण रखें। संपत्ति से जुड़े लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: सफेद
लकी अंक: 6
मिथुन (Gemini)
आज का दिन: धार्मिक प्रवृत्तियों की ओर झुकाव रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।
प्यार: प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अविवाहितों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
करियर: मल्टीटास्किंग का फायदा मिलेगा। बॉस से सराहना मिलेगी।
पैसा: लाभ के योग हैं। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: हरा
लकी अंक: 5
कर्क (Cancer)
आज का दिन: भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सावन का दिन होने के कारण शिव आराधना में मन लगेगा।
प्यार: पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा। पुराना मनमुटाव खत्म हो सकता है।
करियर: काम में मन कम लगेगा, लेकिन धैर्य से काम लें। वरिष्ठों से बातचीत में सावधानी रखें।
पैसा: आमदनी सामान्य रहेगी। धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं।
शुभ रंग: चांदी
लकी अंक: 2
सिंह (Leo)
आज का दिन: आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। नेतृत्व क्षमता उभर कर सामने आएगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
प्यार: रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी। पार्टनर के साथ यात्रा का योग है।
करियर: नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत का फल मिलेगा।
पैसा: वित्तीय दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। निवेश करने के लिए शुभ समय है।
शुभ रंग: सुनहरा
लकी अंक: 1
कन्या (Virgo)
आज का दिन: चिंता छोड़ें और मानसिक शांति पर ध्यान दें। किसी पुराने मित्र से सकारात्मक खबर मिल सकती है। अध्यात्म में मन लगेगा।
प्यार: रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा।
करियर: काम में एकाग्रता बढ़ेगी। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी न करें।
पैसा: खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आय भी बढ़ेगी।
शुभ रंग: नीला
लकी अंक: 7