27 सितंबर का राशिफल: शनिवार का दिन कैसा रहेगा? मेष से मीन तक जानें Aaj ka Rashifal

आज का राशिफल 27 सितंबर 2025, शनिवार को स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार दैनिक चंद्र राशि भविष्यफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा और उपाय?

Updated On 2025-09-26 19:42:00 IST

आज का चंद्र राशिफल राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 27 सितंबर 2025, शनिवार को चंद्र गोचर के अनुसार मेष-कन्या राशि वालों के लिए आज लाभ की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मकर वाले जल्दबाजी से बचने का प्रयास करें नहीं तो नुकसान संभव है। यहां जानें मेष से मीन वालों का कैसा गुजरेगा दिन?

"आज का राशिफल" आपके करियर, व्यापार, परिवार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में सरल और स्पष्ट जानकारी देगा। आपके लिए यह दैनिक राशिफल जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज, चित्रकूट धाम ने चंद्र गोचर के आधार पर तैयार किया है।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपकी ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता को निखारेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप व्यवसाय कर रहे हैं, तो पुराने क्लाइंट से लाभ हो सकता है। इंटरव्यू या परीक्षा में सफलता संभव। साथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। सिरदर्द या ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या हो सकती है।

उपाय: लाल रंग का रुमाल साथ रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज घर-परिवार से जुड़ा कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची से बचें, अन्यथा बजट गड़बड़ा सकता है। ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट अधूरा रह सकता है। पुराने विवाद समाप्त होने की संभावना है। घुटनों या जोड़ों में दर्द संभव है।

उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन मानसिक रूप से सक्रिय बनाए रखेगा। कोई नई योजना सफल हो सकती है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। मार्केटिंग, मीडिया या राइटिंग से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। साथी से छोटी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन जल्दी सुलझेगी। आंखों की जांच कराएं, नजर कमजोर हो सकती है।

उपाय: हरे वस्त्र धारण करें।

कर्क राशि (Cancer)

आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है। किसी करीबी की बात बुरी लग सकती है लेकिन प्रतिक्रिया से बचें। धन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें। साथी से अपेक्षा बढ़ सकती है, संयम रखें। पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

उपाय: चावल का दान करें।

सिंह राशि (Leo)

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण फैसले में परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार संभव है। प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की संभावना है। सिंगल लोगों को नया साथी मिल सकता है। हार्ट या BP की जांच करवाएं।

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन व्यस्तताओं से भरा हो सकता है लेकिन परिणाम सकारात्मक मिलेंगे। किसी पुराने निवेश से लाभ की संभावना है। ऑफिस में आपकी योजना की सराहना होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है। थकावट या अनिद्रा की समस्या रह सकती है।

उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन सामाजिक और पारिवारिक मेलजोल का है। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। घर में कोई मांगलिक चर्चा संभव है। टीमवर्क में लाभ होगा, सहयोगियों से तालमेल बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। पीठ या गर्दन में अकड़न की समस्या हो सकती है।

उपाय: मां दुर्गा को सफेद फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

चंद्रमा आज आपकी ही राशि में भ्रमण कर रहा है, जिससे आपकी भावनाएं तीव्र होंगी। आत्ममंथन और आत्मविश्वास बढ़ेगा। निर्णय सोच-समझकर लें। स्वतंत्र निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा, लेकिन वरिष्ठों से सलाह भी लें। पुराने साथी से मुलाकात या सुलह की संभावना है। मानसिक तनाव को योग या ध्यान से नियंत्रित करें।

उपाय: जल में लाल फूल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

धनु राशि (Sagittarius)

आपका भाग्य आज आपका साथ देगा। कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। यात्रा या बाहर से जुड़े व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, संबंधों में स्थिरता आएगी। फेफड़ों या गले से जुड़ी परेशानी संभव है।

उपाय: पीले कपड़े पहनें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन कार्यक्षेत्र में धैर्य और रणनीति की मांग करेगा। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सलाह फायदेमंद होगी। ऑफिस में बदलाव की चर्चा हो सकती है, धैर्य रखें। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ भावनात्मक मतभेद संभव हैं। घबराहट या अनिद्रा से बचें।

उपाय: शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुम्भ राशि (Aquarius)

दिन आपके लिए सामाजिक या रचनात्मक गतिविधियों से भरा रह सकता है। नेटवर्किंग से भविष्य के लिए अच्छे अवसर बनेंगे। नए कॉन्टैक्ट से बिज़नेस में ग्रोथ संभव है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। नसों से संबंधित दिक्कत हो सकती है।

उपाय: गरीब बच्चों को नीले वस्त्र दान करें।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन आध्यात्मिकता की ओर खींच सकता है। किसी गूढ़ विषय में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष शुभ है। पढ़ाई या शोध में लगे लोगों को सफलता मिल सकती है। भावुकता में बहकर कोई वादा न करें, सोच-समझकर बोलें। पेट की समस्या या एसिडिटी से बचें।

उपाय: विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें।

Tags:    

Similar News