Aaj ka Rashifal 27 August 2025: आज का राशिफल| गणेश चतुर्थी| मेष से कन्या

गणेश चतुर्थी (27 अगस्त 2025) को चंद्र गोचर के अनुसार मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा? स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए।

Updated On 2025-08-26 20:02:00 IST

Aaj ka rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 27 अगस्त 2025 (बुधवार) को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व है। चंद्र गोचर के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा? स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार आज मेष-मिथुन राशि वालों का दिन काफी खुशखबरी भरा बीत सकता है। लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। कर्क और कन्या राशि वालों का कोई पुराना कार्य पूरा हो सकता है, जिसकी वजह से दिन काफी खुशनुमा बीतेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए दिन थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। यहां जानिए बुधवार (27 अगस्त) का मेष से कन्या राशि वालों का चंद्र राशिफल।

मेष राशिफल 27 अगस्त 2025 (Aaj ka Mesh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी भरा रहेगा। जिससे कार्यों में सहज सफलता मिल सकती है। अगर आप कोई नया व्यवसाय या प्रोजेक्ट शुरू करना चाह रहे हैं, तो अनुभवी सलाह से लाभदायक दिशा मिल सकती है। धन के मामले में पिछले समय का कोई लंबित लेन-देन आज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

उपाय: गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

आज का भाग्यशाली रंग पीला, भाग्यशाली अंक 1

वृषभ राशिफल 27 अगस्त 2025 (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

आज आपको दांपत्य जीवन में मधुरता मिलेगी, जिससे मन शांत और प्रसन्न रहेगा। कार्यालय में स्थितियां सामान्य रहेंगी। धैर्य बनाए रखें। व्यवसाय या व्यापार में कुछ धीमी प्रगति हो सकती है, लेकिन संयम सफलता दिलाएगा। धन से जुड़े मामलों में सावधान रहने की सलाह है। खर्च सोच-समझकर करें, खासकर घरेलू सुख-सुविधाओं से जुड़े व्यय। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा।

उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।

भाग्यशाली रंग सफेद, शुभ अंक 6

मिथुन राशिफल 27 अगस्त 2025 (Aaj ka Mithun Rashifal)

आज का दिन आपके लिए नई नौकरी या भूमिका की संभावनाएं लेकर आया है। किसी पुराने उलझे मुद्दे का हल भी मिल सकता है, जिससे मन हल्का होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना जरूरी है। खर्चों को नियंत्रण में रखें और अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। पारिवारिक संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा

उपाय: किसी गरीब को हरी सब्जियों का दान करें।

भाग्यशाली रंग हरा, लकी अंक 5

कर्क राशिफल 27 अगस्त 2025 (Aaj ka Kark Rashifal)

आपका दिन व्यवस्थित दिनचर्या और सुविचारित कार्य रणनीति से सफल रहेगा। व्यापार क्षेत्र में साझेदारी की चर्चाएं फलदायी हो सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। पढ़ाई में रुचि बढ़ने की संभावना बनी रहेगी, फिर भी संयम जरूर रखें। पारिवारिक जीवन में सहयोग और संतुलन दिखेगा। आपके व्यवहार में नम्रता संबंधों में सौहार्द बनाए रखेगी।

उपाय: किसी मंदिर में सफेद मिठाई अर्पित करें।

भाग्यशाली रंग सफेद, लकी अंक 2

सिंह राशिफल 27 अगस्त 2025 (Aaj ka Singh Rashifal)

आज वरिष्ठों का सहयोग विशेष रूप से मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और प्रस्तुतीकरण मिल सकता है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे वित्तीय स्थिरता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय क्लैरिटी और मानसिक एकाग्रता लाने वाला है। पारिवारिक सदस्य की सफलता से खुशियां मन माहौल प्रसन्न बनाएगा।

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

भाग्यशाली रंग गोल्डन, लकी अंक 3

कन्या राशिफल 27 अगस्त 2025 (Aaj ka Kanya Rashifal)

आज का दिन आपके लिए अति विशेष है। कार्यस्थल पर दबाव के बावजूद जिम्मेदारी मिलने से आत्मसम्मान और ऊर्जा दोनों बढ़ेंगे। व्यापार में माता-पिता का आशीर्वाद मिल सकता है। आर्थिक मामलों में फालतू खर्च से बचें। अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें। पढ़ाई में सहयोग मिल सकता है।

उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।

भाग्यशाली रंग नीला, भाग्यशाली अंक 4

Tags:    

Similar News