26 जुलाई 2025 राशिफल: कैसा रहेगा शनिवार? जानें मेष से कन्या राशि वालों का चंद्र गोचर Rashifal

शनिवार, 26 जुलाई 2025 को चंद्र गोचर के अनुसार स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का राशिफल।

Updated On 2025-07-25 20:00:00 IST

Aaj ka rashifal: 26 जुलाई 2025, शनिवार को चंद्र गोचर के अनुसार मेष राशि वालों का दिन पार्टनर के साथ बीत सकता है। कहीं यात्रा का भी प्लान बना सकते हैं। कर्क वाले अपने मार्ग से नहीं भटकें। कोई आपको परेशान करने का प्रयास कर सकता है। इसलिए अपने ऊपर ध्यान दें। स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए शनिवार का मेष से कन्या राशि वालों का चंद्र राशिफल।

आज का मेष राशिफल (26 July Aries Horoscope)

आज का दिन: आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आज आप जो भी ठान लेंगे, उसे पूरा करने की शक्ति आपके भीतर होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

प्यार: प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। विवाहित लोगों को जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपको सराहना मिल सकती है। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत का योग बन रहा है। बॉस का साथ मिलेगा।

पैसा: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें।

लकी अंक: 3, भाग्यशाली रंग: लाल

आज का वृषभ राशिफल (26 July Taurus Horoscope)

आज का दिन: थोड़ा धीमा और स्थिर रहेगा। कुछ पुरानी जिम्मेदारियां आज फिर से सामने आ सकती हैं। धैर्य से काम लें।

प्यार: प्रेमीजन के साथ गलतफहमी हो सकती है, लेकिन संवाद से हल निकलेगा। अविवाहित लोगों को कोई प्रस्ताव मिल सकता है।

करियर: काम में विलंब हो सकता है। टीम से सहयोग कम मिलेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी।

पैसा: खर्च अधिक रहेगा, बचत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बेमतलब की खरीदारी से बचें।

लकी अंक: 6, भाग्यशाली रंग: गुलाबी

आज का मिथुन राशिफल (26 July Gemini Horoscope)

आज का दिन: दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगी।

प्यार: आज रोमांटिक मूड में रहेंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। अविवाहितों को आकर्षण महसूस होगा।

करियर: करियर में उन्नति के संकेत हैं। इंटरव्यू, मीटिंग आदि में सफलता मिलेगी। ऑफिस में तारीफ हो सकती है।

पैसा: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। लोन या उधार चुकता करने का समय है।

लकी अंक: 5, भाग्यशाली रंग: हरा

आज का कर्क राशिफल (26 July Cancer Horoscope)

आज का दिन: भावनाओं में बहने से बचें। कोई पुरानी याद या व्यक्ति आपको विचलित कर सकता है। ध्यान और आत्मचिंतन फायदेमंद रहेगा।

प्यार: पुराने रिश्तों से जुड़ी भावनाएं उभर सकती हैं। यदि कोई अनबन चल रही है, तो सुलह की संभावना है।

करियर: कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। रूटीन कार्यों पर ध्यान दें। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

पैसा: फिजूलखर्ची से बचें। बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। परिवार के लिए कोई जरूरी वस्तु खरीद सकते हैं।

लकी अंक: 2, भाग्यशाली रंग: सफेद

आज का सिंह राशिफल (26 July Leo Horoscope)

आज का दिन: आपके नेतृत्व के गुण उभरकर सामने आएंगे। लोग आपकी सलाह मानेंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।

प्यार: पार्टनर आपके आत्मविश्वास से प्रभावित होगा। रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

करियर: आपकी लीडरशिप से टीम को लाभ होगा। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

पैसा: आर्थिक मामलों में लाभ होगा। निवेश का अच्छा समय है, लेकिन जल्दबाज़ी न करें।

लकी अंक: 1, भाग्यशाली रंग: सुनहरा

आज का कन्या राशिफल (26 July Leo Horoscope)

आज का दिन: आज आप विश्लेषणात्मक सोच से निर्णय लेंगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेने से बचें।

प्यार: पार्टनर की बातों को गंभीरता से लें, वरना दूरी आ सकती है। अविवाहितों के लिए कोई नया प्रस्ताव आ सकता है।

करियर: काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, लेकिन आप प्रबंधन अच्छे से करेंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

पैसा: धन के मामले में संतुलन रखें। खर्च और आय का सही तालमेल बनाना जरूरी है।

लकी अंक: 4, भाग्यशाली रंग: नीला

Tags:    

Similar News