आज का राशिफल: कैसा रहेगा बुधवार [25 जून] का दिन?, पढ़ें मेष से कन्या राशि वालों का Rashifal
Aaj ka Rashifal, 25 जून 2025: चंद्र राशि के अनुसार मेष से कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।
कैसा रहेगा आज का राशिफल?, पढ़ें
Aaj ka Rashifal, 25 जून 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार (25 जून) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, बुधवार (25 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर कन्या राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।
मेष राशि (Aries)
आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, लेकिन जल्दबाजी से बचें। नौकरी में नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। निवेश में सोच-समझकर आगे बढ़ें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लिवर से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 3
वृषभ राशि (Taurus)
धैर्य और संयम के साथ दिन बिताएं। व्यावसायिक कार्यों में लाभ होगा, लेकिन मित्रों से सहयोग की उम्मीद कम रहेगी। घरेलू तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। पेट संबंधी परेशानी संभव है।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 6
मिथुन राशि (Gemini)
आज किसी अधूरे काम को पूरा करने का अच्छा अवसर है। भाग्य आपका साथ देगा। प्रेमी जन से मतभेद हो सकते हैं लेकिन स्थिति संभाल लेंगे। यात्राओं से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
धन से संबंधित मामलों में सतर्क रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी में ट्रांसफर या बदलाव की चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी से तनाव हो सकता है, लेकिन दिन के अंत तक स्थिति सुधरेगी। मानसिक तनाव बना रह सकता है, मेडिटेशन लाभकारी होगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
सिंह राशि (Leo)
आज आपके नेतृत्व की क्षमता सामने आएगी। सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। दांपत्य जीवन में नयापन आएगा। सर्दी-खांसी परेशान कर सकती है।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo)
विचारों में स्थिरता रखें। वरिष्ठों से टकराव की संभावना है, धैर्य से काम लें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। नींद की कमी हो सकती है, दिनचर्या संतुलित रखें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 4