Aaj ka Rashifal 23 August 2025: आज का राशिफल| शनिवार| मेष से कन्या का दैनिक भविष्यफल
शनिवार, 23 अगस्त 2025 को चंद्र गोचर के अनुसार जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का राशिफल। स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और धन के शुभ संकेत।
Aaj ka rashifal: 23 अगस्त 2025 (शनिवार) को चंद्र गोचर के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा? स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार आज वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है। मिथुन वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। निर्णय लेने में समझदारी दिखाने की जरूरत है। यहां जानिए शनिवार (23 अगस्त) का मेष से कन्या राशि वालों का चंद्र राशिफल।
मेष राशिफल 23 अगस्त 2025 (Aaj ka Mesh Rashifal)
आज का दिन आत्मविश्लेषण और मानसिक संतुलन का है। किसी पुराने मित्र से विवाद सुलझ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, लेकिन बातों को तोलकर कहें। सिरदर्द या नेत्र संबंधी परेशानी हो सकती है।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
वृषभ राशिफल 23 अगस्त 2025 (Aaj ka Vrishabh Rashifal)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। नए व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। गले में संक्रमण या थकान की शिकायत हो सकती है।
उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं।
मिथुन राशिफल 23 अगस्त 2025 (Aaj ka Mithun Rashifal)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियों को लेकर आ सकता है। निर्णय सोच-समझकर लें। रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है, संवाद से मामला सुलझाएं। यात्रा की योजना बनेगी, पर स्थगित हो सकती है। पेट या पाचन संबंधी परेशानी संभव है।
उपाय: तुलसी को जल दें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।
कर्क राशिफल 23 अगस्त 2025 (Aaj ka Kark Rashifal)
भाग्य आपके पक्ष में है। आज कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के संकेत हैं। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। प्रेम में ईमानदारी बनाए रखें। ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा।
उपाय: चंद्रमा को कच्चा दूध अर्पित करें और चावल का दान करें।
सिंह राशिफल 23 अगस्त 2025 (Aaj ka Singh Rashifal)
आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। जो लोग राजनीति, प्रशासन या मीडिया से जुड़े हैं, उनके लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार के साथ समय बिताना मानसिक शांति देगा। उच्च रक्तचाप वालों को सावधानी बरतनी होगी।
उपाय: सूर्य को जल में लाल पुष्प और चावल डालकर अर्घ्य दें।
कन्या राशिफल 22 अगस्त 2025 (Aaj ka Kanya Rashifal)
दिन थोड़ा मिश्रित रहेगा। व्यर्थ की चिंता मानसिक तनाव बढ़ा सकती है। किसी सहकर्मी से मतभेद संभव है, शांत रहें। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखनी होगी। थकावट या अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें और “ॐ नमो नारायणाय” का जाप करें।