Aaj ka Rashifal 22 August 2025: आज का राशिफल| शुक्रवार| मेष से कन्या का दैनिक भविष्यफल

शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 को चंद्र गोचर के अनुसार जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का राशिफल। स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और धन के शुभ संकेत।

Updated On 2025-08-21 20:25:00 IST

Aaj ka rashifal: 22 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को चंद्र गोचर के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा? स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार आज मेष राशि वाले किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। निजी संबंधों में काफी सोच-समझकर निर्णय लें। कर्क वाले भावनाओं में बहने से बचें। निर्णय लेने से पहले घर-परिवार में सलाह जरूर लें। यहां जानिए शुक्रवार (22 अगस्त) का मेष से कन्या राशि वालों का चंद्र राशिफल।

मेष राशिफल 22 अगस्त 2025 (Aaj ka Mesh Rashifal)

आज आपकी ऊर्जा उच्च स्तर पर होगी, लेकिन इसे सही दिशा देना जरूरी है। कार्यस्थल पर किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। निजी संबंधों में बहस से बचें।

लकी नंबर: 9

शुभ रंग: लाल

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशिफल 22 अगस्त 2025 (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा अस्थिर रह सकता है। हालांकि रचनात्मक कार्यों में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। वित्तीय मामलों में कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

लकी नंबर: 6

शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: देवी लक्ष्मी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।

मिथुन राशिफल 22 अगस्त 2025 (Aaj ka Mithun Rashifal)

आज आप विचारों की स्पष्टता के साथ फैसले लेंगे। ऑफिस में आपकी संप्रेषण क्षमता से बॉस प्रभावित होंगे। पारिवारिक सदस्यों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

लकी नंबर: 5

शुभ रंग: हरा

उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशिफल 22 अगस्त 2025 (Aaj ka Kark Rashifal)

भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। कार्यों में थोड़ी रुकावट महसूस हो सकती है। आज का दिन मन को शांत रखने और आत्मचिंतन के लिए उपयुक्त है।

लकी नंबर: 2

शुभ रंग: सफेद

उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

सिंह राशिफल 22 अगस्त 2025 (Aaj ka Singh Rashifal)

आत्मविश्वास और नेतृत्व के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिल सकती है। किसी पुराने काम का आज सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। लेकिन अहंकार से बचें।

लकी नंबर: 1

शुभ रंग: सुनहरा पीला

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें।

कन्या राशिफल 22 अगस्त 2025 (Aaj ka Kanya Rashifal)

विश्लेषण और बुद्धिमत्ता से आप किसी बड़ी समस्या का हल निकाल पाएंगे। छात्रों और शोध से जुड़े लोगों के लिए दिन अत्यंत लाभकारी रहेगा।

लकी नंबर: 7

शुभ रंग: आसमानी नीला

उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं।

Tags:    

Similar News